वायरल न्यूज़

100 हाथियों का तैरता कारवां एक साथ तैरकर ब्रह्मपुत्र नदी कर लिया पार, अद्भुत नजारे का यह Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर प्रकृति का एक बेहद ही खूबसूरत नजारा देखने को मिला। जहां लगभग 100 हाथियों का एक बड़ा सा झुंड ब्रह्मपुत्र नदी को तैरकर पार करते दिखाई दिया।

Image

तैरकर नदी पार करते हुए हाथियों का झुंड (X/@NatureUnedited)

प्रकृति भी हमें कभी-कभी ऐसे नजारे दिखाती है, जिसे देख हैरानी से लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बहुत बड़ा हाथियों का झुंड तैरते हुए नदी पार कर रहा है। वीडियो को ड्रोन से शूट किया गया है, जो प्रकृति के इस जादू को बखूबी बयां कर रहा है।

तैरकर नदी पार करते हुए हाथियों का झुंड (X/@NatureUnedited)

तैरकर नदी पार करते हुए हाथियों का झुंड (X/@NatureUnedited)

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @NatureUnedited नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुधा रमन और सुशांत नंदा ने भी अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "हाथी बहुत अच्छे तैराक होते हैं। यह दृश्य उनकी ताकत और समझदारी को दिखाता है।" अधिकारी सुशांत नंदा ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि झुंड में छोटे हाथियों को बीच में रखा जाता है और बड़े हाथी उनके चारों ओर दीवार की तरह चलकर उनकी रक्षा करते हैं।

ये भी पढ़ें:

कहां का है यह नजारा?

बताया जा रहा है कि यह नजारा असम के जोरहाट में देखने को मिला। जहां 100 हाथियों का एक विशाल झुंड ब्रह्मपुत्र नदी को तैरकर पार करते हुए देखा गया। इस वीडियो को जोरहाट जिले के निमाती घाट के पास ड्रोन कैमरे से शूट किया गया है। जिसे लैंडस्केप फोटोग्राफर सचिन भराली ने अपने ड्रोन से रिकॉर्ड किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विशाल ब्रह्मपुत्र नदी की धार को चीरते हुए हाथियों का झुंड धीरे-धीरे तैरते हुए आगे बढ़ रहा है। इस झुंड में छोटे-बड़े सभी हाथी मौजूद थे। बड़े हाथी बच्चों को चारों तरफ से घेरकर चलते दिखाई दे रहे हैं, ताकि वे सुरक्षित नदी को तैरकर पार कर सकें।

देश में सबसे ज्यादा हाथी कहां?

जानकारी के अनुसार, आम तौर पर हाथियों के झुंड में 5 से 15 सदस्य होते हैं। लेकिन कभी-कभी भोजन, मौसम और इलाके की स्थिति के अनुसार झुंड बहुत बड़ा भी हो सकता है। असम में हाथियों की संख्या भी काफी ज्यादा है। यहां करीब 5700 से ज्यादा हाथी पाए जाते हैं, इसलिए यह राज्य हाथियों के संरक्षण के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पूरे भारत में सबसे ज्यादा हाथी कर्नाटक में पाए जाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article