लाइफस्टाइल

Aaj ka Suvichar: महावीर की इस बात में छिपा है सुखी जीवन का गहरा रहस्य

Aaj ka Suvichar: आज का सुविचार हमें सीखाता है कि जीवन में शांति और खुशहाली पाने के लिए सबसे पहले अपने विचारों और व्यवहार को समझना जरूरी है।

Image

आज का सुविचार (फोटो: AI)

Aaj ka Suvichar: सभी के जीवन में ऐसा टाइम जरूर आता है जब इंसान परिस्थितियों के सामने कमजोर होने लगता है ऐसे में एक अच्छा विचार आपकी सोच को पूरी तरह से बदल सकता है। एक प्रेरणादायक सुविचार (Today Suvichar) ना केवल आपको मोटिवेट करता है बल्कि अंदर से मजबूत भी बनाता है। उदासी के बीच आपको नई किरण मिल सके इसके लिए हम आपके साथ सुविचार शेयर करते हैं। अंधेरे में आपको रोशनी की एक किरण मिल सके उसके लिए हमारा आज का सुविचार है-

'दूसरों को बदलने से पहले स्वयं को बदलो'

बदलाव की शुरुआत खुद से करें

भगवान महावीर की ये सीख हमें बदलाव की शुरुआत खुद से करने की प्रेरणा देती है। हममे से ज्यादातर लोग इस बात को लेकर अवसाद और दुख में रहते हैं कि सामने वाला इंसान हमारे साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रहा है। अगर हम इस बात को समझ लें कि दूसरों की गलती को ठीक करने की जगह हमारा फोकस खुदको ठीक करने और खुदको ज्यादा बेहतर बनाने पर रहे तो ज्यादातर समस्याओं का अंत चुटकियों में हो जाएगा। दूसरों को बदलना हमारे हाथ में नहीं है लेकिन, खुदको बदलना हमारे हाथ में है।

आत्मचिंतन से मिलती है बेहतर बनने की राह

अगर हम रोज कुछ मिनट अपने व्यवहार और फैसलों पर विचार करें, तो हमें अपनी कई कमियों का पता चल सकता है। जब हमारी उम्मीदें पूरी नहीं होतीं, तो दुख होता है। लेकिन हर व्यक्ति का स्वभाव और सोच अलग होती है। आत्मचिंतन धीरे-धीरे हमें अधिक समझदार और धैर्यवान बना सकता है। दूसरों से उम्मीदें कम रखें और खुद में सुधार से जीवन को बेहतर बनाएं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों में पेंसिल चबाने की आदत कैसे छुड़ाएं

अगर आपको आज का यह सुविचार पसंद आया हो तो पढ़ें इसी तरह के कुछ और प्रेरक विचार:

1- दूसरों की मंजूरी से ज्यादा जरूरी है, अपनी नजरों में सही होना।

2- जो बीत गया, उससे सीखो; जो आने वाला है, उसके लिए खुद को तैयार करो।

3- हर बहस जीतना जरूरी नहीं, कभी-कभी रिश्ते बचाना ज्यादा जरूरी होता है।

4- अपनी शांति को दूसरों के व्यवहार का गुलाम मत बनने दो।

5- इंसान की असली पहचान उसके शब्दों से नहीं, उसके कर्मों से होती है।

6- जो आपके पास है, उसकी कद्र करना सीखो; खुशी की शुरुआत वहीं से होती है।

7- किसी को माफ करना उसकी गलती को सही ठहराना नहीं, बल्कि खुद को बोझ से मुक्त करना है।

8- कठिन समय आपको तोड़ने नहीं, अपनी ताकत पहचानने का मौका भी देता है।

9- कम बोलना सीखो, ध्यान से सुनो और सोच-समझकर जवाब दो।

10- जीवन में सच्ची सफलता दूसरों से आगे निकलने में नहीं, बल्कि हर दिन खुद को बेहतर बनाने में है।

अगर आप चाहें तो ये प्रेरक सुविचार अपने दोस्तों और करीबियों के साथ भी शेयर कर सकत हैं। इन्हें आप अपने सोशल मीडिया के जरिये भी पोस्ट कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article