वायरल न्यूज़

Ladkiyon Ki Ladai: एक लड़के के लिए मेले में लड़कियों के बीच जमकर चले लात-घूसे, देखें शॉकिंग कैट फाइट

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 29, 2022, 04:47 PM IST

Ladkiyon Ki Ladai Ka Video: सोशल मीडिाया पर लड़कियों की लड़ाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी।

Image

लड़कियों ने जमकर काटा बवाल, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़कियों के बीच जमकर चले लात-घूसे
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Ladkiyon Ki Ladai Ka Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें हंसाने वाली होती हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। इसी कड़ी में लड़कियों का एक वीडियो (Girls Fight Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। क्योंकि, इस वीडियो (Funny Video) में लड़कियों के बीच जमकर लड़ाई हो रही है। लड़कियां एक-दूसरे को लातों से मार रही हैं और घूसे बरसा रही हैं। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

ये वायरल वीडियो कहां और कब की है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, देखकर साफ पता चलता है कि किसी मेले का ये नजारा है। जहां काफी संख्या में लोग घूमने पहुंचे हैं। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं किस तरह लड़कियों के बीच फाइट हो रही है। वहीं, काफी संख्या में लोग इस तमाशे को देख रहे हैं। किसी बात को लेकर लड़कियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद तो लड़कियां एक-दूसरे पर कहर बनकर टू पड़ीं। इस कैट फाइट को देखकर लोग दंग रह गए। बड़ी बात ये है कि किसी ने बीच-बचाव की कोशिश तक नहीं की। देखें वीडियो...

लड़कियों ने जमकर काटा बवाल

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। इतना ही नहीं नजारा देखकर आपको भी जरूर जोरदार झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि लड़कियों ने तो वाकई में बवाल काट दिया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'aryanshakya759' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस कैट फाइट को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि लड़ते हुए ये लड़कियां कितनी क्यूट लगती हैं। कुछ का कहना है कि वीडियो बनाने वालों को सबसे ज्यादा मजा आ रहा है।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article