क्रिकेट

सेमीफाइनल जीत के साथ ही भारतीय विमेंस टीम ने बनाया जीत का नया रिकॉर्ड

भारत ने बांग्लादेश को हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली। भारत के पास गोल्ड मेडल डिफेंड करने का मौका है। भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से हराया था।

Image

भारतीय महिला टीम (साभार-X)

रविवार को हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर एक और मेडल पक्का कर लिया। अब भारतीय टीम को अपना गोल्ड डिफेंड करने के लिए 22 सितंबर को फाइनल में श्रीलंका को हराना होगा। दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 114 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा की शानदार शतकीय पारी के दम पर पहले 195 रन बनाए और फिर बाद में बांग्लादेश को केवल 81 रन पर रोक दिया।

सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लगातार जीत का नया रिकॉर्ड बना दिया। यह बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की 10वीं जीत है। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ सितंबर 2023 से 2026 के बीच ये जीत हासिल किए। किसी एक टीम के खिलाफ लगातार जीत करने के मामले में बांग्लादेश दूसरे नंबर पर पहुंच गई। भारत ने किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक 12 जीत दर्ज किए हैं। उनका यह रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ है। फरवरी 2016 से जून 2022 के बीच भारत ने श्रीलंका को 12 मैच में हराया था।

एक टीम के खिलाफ लगातार जीत का रिकॉर्ड

12 बनाम श्रीलंका-महिला (फरवरी 2016 - जून 2022),

10* बनाम बांग्लादेश-महिला (सितंबर 2023 - सितंबर 2026),

9 बनाम वेस्ट इंडीज-महिला (नवंबर 2019 - दिसंबर 2024),

9 बनाम बांग्लादेश-महिला (अप्रैल 2013 - नवंबर 2016)।

भारत ने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ 9 लगातर जीत दर्ज की थी। यह दूसरा मौका है जब बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने लगातार 9 या इससे ज्यादा जीत दर्ज की है। इससे पहले भारत ने अप्रैल 2013 से नवंबर 2016 के बीच बांग्लादेश के खिलाफ और नवंबर 2019 से 2024 के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ 9-9 जीत दर्ज की थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article