वायरल न्यूज़

Ladai Video: देसी भाभी ने ताऊ को जमकर कूटा, नजारा देख आंखें फटी की फटी रह जाएंगी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 25, 2023, 11:25 AM IST

Ladai Viral Video: एक ताऊ और देसी भाभी के बीच खतरनाक अंदाज में जंग छिड़ गई। भाभी ने ताऊ की जमकर कुटाई कर दी। आलम ये है कि इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

भाभी ने तो गदर मचा दिया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ताऊ और देसी भाभी के बीच छिड़ी जंग
  • भाभी ने ताऊ की जमकर कुटाई कर दी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Fight Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएगे। क्योंकि, इस वीडियो (Fight Video) में एक देसी भाभी ने ताऊ की जमकर कुटाई कर दी। देसी भाभी का खतरनाक अंदाज देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि इस वीडियो (Trending Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

वीडियो (Shocking Video) देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये नजारा किसी ग्रामीण इलाके का है। किसी बात को लेकर भाभी और ताऊ के बीच बहस हो गई और देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। दोनों लड़ते-लड़ते खेत तक पहुंच गए। इसके बाद भाभी ने ताऊ को उठाकर पटक दिया और जमकर कूटने लगी। भाभी गुस्से में ताऊ पर ताबड़तोड़ हमला करने लगी। बेचारा ताऊ चाहकर भी खुद को नहीं बचा पा रहे थे। अंत में भाभी ने धमकी देते हुए ताऊ को जाने दिया। लेकिन, यह चौंकाने वाले नजारे को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया।

भाभी और ताऊ के बीच खतरनाक लड़ाई

वीडियो देखकर आप भी चौंक गए होंगे। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'manoj_rasgon_001' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 20 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये नजारा तो WWF वाला लग रहा है। कुछ का कहना है कि भाभी तो काफी खतरनाक लग रही है। तो इस खतरनाक वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article