Viral Video: मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का की साल 1997 में आई बॉलीवुड फिल्म 'सूरज' तो देखी ही होगी। हो सकता है कुछ लोगों ने ना भी देखी हो। पर उस फिल्म का एक गाना आज भी लोगों के घरों में बजता हुआ सुनाई दे जाता है। गाने के बोल हैं 'कबूतरी बोले कबूतर से, कबूतर से...मुझे छेड़ ना छत के ऊपर से', अब इस गाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटा सा बच्चा बेहतरीन डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। बच्चे ने सफेद और नीले कलर की टी-शर्ट और पेंट पहन रखा है।
अब तक 35 लाख से ज्यादा लोगों ने देखी वीडियो
इस बच्चे के डांस मूव्स को देखकर आप भी एक बार जरूर कहेंगे 'अरे वाह!' आप एक टाइम पर तो यह भी कहेंगे कि मिथुन चक्रवर्ती से भी बेहतरीन डांस कर रहा है। यह वायरल वीडियो @sindu_dada इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को अब तक 35 लाख से ज्याद लोगों ने देखा है। लाखों लोगों ने लाइक किया है तो वहीं पर हजारों की संख्या में इसे शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट्स
वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी है। पहले ने लिखा कि "जीओ बेटा"। दूसरे ने लिखा : "छोटा पैक बड़ा धमाका।" तीसरे ने लिखा : "बहुत ही सुंदर बच्चा है और कितना अच्छा एक्टिंग कर रहा है इसको तो गोल्ड मेडल मिलना चाहिए।" चौथे ने लिखा: "बॉलीवुड का बाप।"
