वायरल न्यूज़

बच्चों की लड़ाई में बड़ों को क्यों नहीं पड़ना चाहिए, सोशल मीडिया पर इस Viral Video देख हो जाएगा मालूम

Viral Video: सोशल मीडिया पर वैसे तो हर दिन सैकड़ों की संख्या में फनी वीडियो वायरल होते हैं। पर उनमें से कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं जो इंटरनेट यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

पिता ने शख्स को दिया धोबी पछाड़ (Instagram/@studentgyaan)

Viral Video: सच में कहते हैं कि बच्चों की लड़ाई में बड़ों को नहीं पड़ना चाहिए। पर क्यों? उसके लिए आपको यह पूरा वीडियो देखना पड़ेगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति बच्चे का हाथ पकड़ कर उसे मारता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद वह बच्चा उस व्यक्ति से कहता है कि "मैं अपने पापा को बुला लूंगा"।

बच्चे के पिता ने उस शख्स को उठा कर पटका

जिसके जवाब में शख्स कहता है "जा बुला ला"। फिर इस वायरल वीडियो में आगे दिखाई देता है कि उस बच्चे का पिता आता है और उसके बेटे को मारने वाले व्यक्ति को वह उठा कर पटक देता है। जब दोनों व्यक्ति की लड़ाई हो रही होती है तो वहां पर कई लोग मौजूद होते हैं। जो इस लड़ाई को अपनी आंखों से देख रहे होते हैं। इस पूरे वीडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी सिंगर पर्मिश वर्मा का गाना 'ले चक मैं आ गया' बज रहा होता है।

वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों की आई प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को सोशल मीडिया के @studentgyaan अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है: "ये ले आ गाया मेरा हीरो।" इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। जिनमें से एक ने लिखा कि "बच्चों की लड़ाई में बड़ों को नहीं पड़ना चाहिए"। वहीं पर एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखते हुए पूछा: " वो जिंदा है ना?" वहीं पर तीसरे शख्स ने लिखा : "पापा तो खुद डॉन हैं"।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article