Viral Video: भारत में जब बात 'जुगाड़' (Jugaad Video) की आती है, तो यहां के लोगों का दिमाग बड़ों-बड़ों को मात दे देता है। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो न सिर्फ हमारा मनोरंजन करते हैं, बल्कि लोगों की क्रिएटिविटी का लोहा मानने पर भी मजबूर कर देते हैं। कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक बंदे ने साइकिल के पेडल से कपड़े धोने का गजब तरीका ढूंढ निकाला है। इस जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने जमीन पर प्लास्टिक का टब रखा है, जिसमें पानी और कपड़े भरे हुए हैं। टब के ठीक ऊपर उसने एक साइकिल को उल्टा करके व्यवस्थित किया हुआ है। इसके बाद वह टब में वाशिंग पाउडर डालता है और साइकिल के पैडल को हाथ से तेजी से घुमाना शुरू करता है। जैसे-जैसे पैडल घूमता है, साइकिल की चेन और पहिये से जुड़ी ग्रिप टब के पानी में वाशिंग मशीन के 'पल्सेटर' की तरह काम करने लगती है। पानी में झाग बनने लगता है और कपड़े ठीक उसी तरह घूमने लगते हैं जैसे किसी 15-20 हजार रुपये की वाशिंग मशीन में घूमते हैं। इस जुगाड़ की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए न तो बिजली की जरूरत है और न ही किसी महंगे रखरखाव की। यह पूरी तरह से जीरो-कॉस्ट और पर्यावरण के अनुकूल तरीका है। देखें वीडियो...
अनोखा देसी जुगाड़
इस जुगाड़ वीडियो को देखकर आपका दिमाग भी एक पल के लिए चकरा गया होगा। कई लोग तो इस जुगाड़ का फैन हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को voidx.exee नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जकमर चटकारे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इंजीनियरिंग कॉलेज की फीस बच गई, बंदे का दिमाग 200 की स्पीड से चल रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ना बिजली का कट, ना बिल का डर... असली आत्मनिर्भर भारत तो यहां है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि इस तकनीक को देश से बाहर नहीं जाना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
