वायरल न्यूज़

OMG! शख्स ने बिना बजट बनाया ‘धुरंधर 2’ का खतरनाक सीन, इंटरनेट हुआ फैन

Jugaad Viral Video: ‘धुरंधर 2’ के मशहूर एंट्री सीन को एक इन्फ्लुएंसर ने घर पर ही ड्रिल मशीन और जुगाड़ से रीक्रिएट कर दिया। वीडियो में दिखी चिंगारियां बिल्कुल फिल्म जैसी लग रही हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए और इसे जमकर वायरल कर रहे हैं।

Image

घर बैठे बनाया आग और चिंगारियों वाला सीन (Photo: Instagram/ashu.ghai)

Viral Video: फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। लेकिन अब यह फिल्म एक अलग वजह से भी चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मजे भी ले रहे हैं। अगर आपने यह फिल्म देखी होगी, तो आपको अभिनेता Ranveer Singh की जबरदस्त एंट्री (Dhurandhar 2 viral video) जरूर याद होगी। उस सीन में उनके पीछे आग की चिंगारियां उड़ती नजर आती हैं, जो पूरे सीन को बेहद शानदार बना देती हैं। यह सीन फिल्म का एक आइकॉनिक मोमेंट बन चुका है।

ड्रिल मशीन की मदद से रिक्रिएट किया धुरंधर-2 का ये खतरनाक सीन

अब इसी सीन को एक इन्फ्लुएंसर ने घर पर ही आसान तरीके से दोबारा बनाने की कोशिश की है। इस इन्फ्लुएंसर का नाम Ashu Ghai है। उन्होंने अपने वीडियो (jugaad viral video) में दिखाया कि कैसे थोड़े से जुगाड़ और साधारण विज्ञान की मदद से बड़े-बड़े VFX वाले सीन जैसे इफेक्ट बनाए जा सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने एक ड्रिल मशीन (Dhurandhar 2 total collection) ली और उसके आगे एक मेटल की जाली लगा दी। इसके बाद उस जाली में आग लगाई और ड्रिल मशीन को चालू कर दिया। जैसे ही ड्रिल घूमने लगी, जाली से चिंगारियां निकलने लगीं। ये चिंगारियां बिल्कुल वैसी ही लग रही थीं जैसी फिल्म के सीन में दिखाई गई थीं।

इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा वायरल वीडियो

इस जुगाड़ को देखकर लोग काफी हैरान हैं। कई यूजर्स का कहना है कि असली सीन और इस वीडियो में बस थोड़ा सा ही फर्क है। वहीं कुछ लोग इसे देसी टैलेंट का शानदार उदाहरण बता रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है। सिर्फ दो दिनों में ही इसे करोड़ों बार देखा जा चुका है और लाखों लोगों ने इसे पसंद भी किया है। लोग इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं और इन्फ्लुएंसर की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को ashu.ghai नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article