वायरल न्यूज़

Jugaad Video: देसी जुगाड़ से लड़के ने बनाई अनोखी गाड़ी, आइडिया पर फिदा हुए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 30, 2022, 11:19 AM IST

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने 10 से 15 हजार रुपए खर्च करके धांसू गाड़ी बना दी है।

Image

कमाल का जुगाड़ है, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी जुगाड़ से लड़के ने बना दी अनोखी गाड़ी
  • गाड़ी देख बड़े-बड़े दिग्गज रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Desi Jugaad Video: पूरी दुनिया में इन दिनों जुगाड़ टेक्नोलॉजी की डिमांड लगातर बढ़ रही है। जुगाड़ का इस्तेमाल कर लोग एक से एक मजेदार चीजें बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ (Jugaad Video) के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक लड़के ने देसी जुगाड़ से ऐसी अनोखी गाड़ी बना दी, जिसे देखकर बड़े-बड़े दिग्गज दंग रह गए। आलम ये है कि लोग इस आडिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं कि टैलेंट की कोई कमी नहीं है। आपको अपने आस-पास इसके कई उदाहरण देखने को मिल जाएंगे। अब वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में एक लड़के के टैलेंट को देख लीजिए, किस तरह उसने जुगाड़ का इस्तेमाल कर धांसू गाड़ी बना दी है। लड़के ने 10 से 15 हजार रुपए खर्च करके ऐसी गाड़ी बना दी, जिसमें ड्राइवर समेत छह लोग एक साथ बैठ सकते हैं। ये जुगाड़ गाड़ी चार्ज होकर चलती है। एक बार चार्च करने पर ये गाड़ी करीब डेढ़ सौ किलोमीटर चलती है। गाड़ी को चार्च करने के लिए 8 से 10 रुपए खर्च करने होते हैं। लोगों को ये गाड़ी काफी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

जुगाड़ से बना दी धांसू गाड़ी

जुगाड़ वाली इस धांसू गाड़ी को देखकर आप भी सोच में पड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इस देसी छोड़े ने तो कमाल कर दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'asadabdullah62' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो (Trending Video) को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 8 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस जुगाड़ पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि लड़के ने तो कमाल कर दिया। कुछ का कहना है कि ऐसा टैलेंट तो केवल भारत में ही देखने को मिलेगा।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article