वायरल न्यूज़

वंदे भारत की चमचमाती ट्रेन में फैला कचरा, VIDEO देख भड़के यूजर्स, बोले- 'पैसा शिष्टाचार नहीं खरीद सकता'

वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों द्वारा सीटों के नीचे और आसपास कचरा फैलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। VIDEO में बोतलें, पैकेट और कैन नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

Image

वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों ने फैलाया कचरा (Instagram/@maskedguyslife)

वंदे भारत ट्रेन को देश की आधुनिक और सुविधाजनक ट्रेनों में गिना जाता है। ट्रेन के अंदर साफ-सफाई से लेकर यात्रियों की सुविधा तक कई चीजों का ध्यान रखा जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने ट्रेन की सुविधाओं से ज्यादा यात्रियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ट्रेन चमचमाती दिखी, फिर कैमरा नीचे गया तो दिखा कचरे का ढेर

वीडियो (Video) में शुरुआत में वंदे भारत ट्रेन के अंदर का साफ-सुथरा नजारा दिखाई देता है। सीटें व्यवस्थित हैं और ट्रेन का कोच काफी साफ नजर आता है। स्टाफ यात्रियों को अखबार देता दिखाई देता है। यात्रियों को खाना भी परोसा जा रहा है। वहीं, हाउसकीपिंग स्टाफ ट्रे और कचरा इकट्ठा करता नजर आता है। वॉशरूम भी साफ दिखाई देते हैं। यानी वीडियो के शुरुआती हिस्से में ट्रेन की साफ-सफाई और सुविधाओं की तस्वीर काफी अच्छी नजर आती है लेकिन वीडियो का आखिरी हिस्सा पूरा नजारा बदल देता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

सीट के नीचे का नजारा देख लोग हुए निराश

कैमरा जब सीटों के नीचे और आसपास जाता है तो वहां पानी की बोतलें, स्नैक पैकेट, कैन और दूसरी चीजों का कचरा दिखाई देता है। कुछ कचरा सीट पॉकेट्स में भी पड़ा हुआ नजर आता है। खास बात यह है कि ट्रेन में डस्टबिन मौजूद हैं और सफाई कर्मचारी भी समय-समय पर कचरा इकट्ठा करते दिखाई दिए। इसके बावजूद कुछ यात्रियों ने अपना कचरा वहीं छोड़ दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और जिसे अब तक करीब 80 लाख व्यूज मिले हैं।

वीडियो बनाने वाले ने बताई अपनी बात

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इनफ्लुएंसर सुनील आर ने इंस्टाग्राम पर @maskedguyslife हैंडल से शेयर किया है। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद वंदे भारत या भारतीय रेलवे की आलोचना करना नहीं था। उन्होंने ट्रेन को आधुनिक, आरामदायक और अच्छी तरह से मेंटेन किया हुआ बताया। उनका कहना था कि जब लोग बेहतर और आधुनिक सुविधाओं की मांग करते हैं, तो उन सुविधाओं का इस्तेमाल करते समय जिम्मेदारी भी दिखानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी समस्या की ओर ध्यान दिलाना देश की आलोचना करना नहीं है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

वीडियो (Video) सामने आने के बाद यूजर्स ने यात्रियों के व्यवहार को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने सार्वजनिक जगहों पर साफ-सफाई बनाए रखने की जरूरत बताई। वहीं कुछ यूजर्स ने ट्रेन में सीसीटीवी और जुर्माने जैसी व्यवस्था की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा कि अगर लोग सार्वजनिक परिवहन को अपने घर की तरह साफ नहीं रखेंगे, तो स्वच्छता बनाए रखना मुश्किल होगा। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि पैसा शिष्टाचार नहीं खरीद सकता।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article