वायरल न्यूज़

Jugaad Ka Video: चचा का स्वैग...जुगाड़ से बना दी ऐसी अनोखी गाड़ी देखकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 23, 2023, 11:19 AM IST

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चचा ने जुगाड़ का इस्तेमाल करके अनोखी गाड़ी बना दी। आलम ये है कि जुगाड़ का यह मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

मजेदार है देसी जुगाड़, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार है देसी जुगाड़
  • देसी जुगाड़ का इस्तेमाल करके चचा ने बना दी अनोखी गाड़ी
  • सोशल मीडिया पर जुगाड़ का वीडियो वायरल

Jugaad Ka Viral Video: जुगाड़ (Jugaad Video) का इस्तेमाल करके लोग ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं, जिन्हें देखकर कई बार दुनिया दंग रह जाती है। कुछ जुगाड़ को देखकर तो बड़े-बड़े दिग्गज भी चौंक जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। जिन्हें यूजर्स काफी पसंद करते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ (Jugaad Viral Video) का एक और धांसू वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको जोरदार झटका लगेगा। क्योंकि, इस वीडियो (Funny Video) में एक चचा ने देसी जुगाड़ से धांसू गाड़ी बना दी और उस पर आराम से बैठकर घूमने निकल पड़े।

जुगाड़ से बनी आपने भी एक से एक मजेदार चीजें देखी होंगी। आप में से कई लोगों ने खुद भी इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर कई धांसू चीजें बनाई होंगी। अब इस वायरल वीडियो में चचा का अंदाज देखिए...वीडियो में देख सकते हैं किस तरह चचा दो बकरी और कुछ लकड़ियों का इस्तेमाल करके धांसू देसी गाड़ी बना दी। इतना ही नहीं गाड़ी पर चचा आराम से बैठे हुए हैं और मजे से घूम रहे हैं। अब इस जुगाड़ वाली गाड़ी को देखकर लोग दंग हैं। कई लोगों को तो यकीन नहीं हो रहा है कि जुगाड़ से ऐसी चीजें भी बन सकती हैं।

धांसू देसी जुगाड़

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे सच में चचा ने कमाल कर दिया। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'lsawarmal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 12 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां चचा की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग जुगाड़ पर मजे ले रहे हैं। तो आपको ये जुगाड़ कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article