क्रिकेट

सेलेक्शन कमेटी में रमेश पवार की एंट्री, प्रज्ञान ओझा बने चीफ सेलेक्टर

मेंस सेलेक्शन कमेटी में अजीत अगरकर के जाने से जो जगह खाली हुई थी, उसे भर दिया गया है। सोमवार को बीसीसीआई ने ऐलान किया कि रमेश पवार कमेटी के नए सदस्य होंगे। हालांकि, ज्यादा टेस्ट खेलने के मामले में प्रज्ञान ओझा सबसे आगे हैं, ऐसे में चीफ सेलेक्टर वही रहेंगे।

Image

रमेश पवार (साभार-X)

बीसीसीआई ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की और बताया कि अजीत अगरकर के बाद अब प्रज्ञान ओझा चीफ सेलेक्टर बन गए हैं। बीते 4 अक्टूबर को अजीत अगरकर के जाने से जो जगह खाली हुई थी, उसके लिए रमेश पवार को चुन लिया गया है। रमेश पवार के अलावा वसीम जाफर ने भी इस पोजीशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन श्री अशोक मल्होत्रा और श्री जतिन परांजपे की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने आवेदकों की जांच और इंटरव्यू के बाद सर्वसम्मति से श्री रमेश पवार की नियुक्ति की सिफारिश की।

पवार ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दौरान भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले। इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण कोचिंग भूमिकाएँ निभाईं, जिनमें मुंबई और गुजरात की भारतीय महिला टीमों के मुख्य कोच और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोच शामिल हैं। भारतीय महिला टीम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने टीम को एशिया कप का खिताब और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक दिलाया।

बीसीसीआई ने अगरकर के कार्यकाल को भी सराहा

बीसीसीआई पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान श्री अजीत अगरकर की प्रतिबद्धता, दृढ़ विश्वास और योगदान के लिए उनकी सराहना करता है। जुलाई 2023 में अपनी नियुक्ति के बाद से, अगरकर ने भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण दौर में समिति का नेतृत्व किया। इस दौरान भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी, दो एशिया कप खिताब और लगातार दो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते।

पुरुष चयन समिति: प्रज्ञान ओझा (अध्यक्ष), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा, रमेश पोवार।

अजीत अगरकर के जाने के बाद इस सेलेक्शन कमेटी ने पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम चुनी और अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी उन्होंने टीम चुनी थी। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भुवनेश्वर कुमार को पहली बार शामिल किया गया जो 4 साल से टीम इंडिया से बाहर थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article