ऑटो न्यूज़

Tata Motors की कारों पर फेस्टिव ऑफर, अक्टूबर में 1.25 लाख रुपये तक की बचत का मौका

Tata Motors Festive Offers: अगर आप भी इस महीने एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो टाटा कार खरीद सकते हैं। इस महीने टाटा कार पर अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स पाए जा सकते हैं।

Image

टाटा की कारों पर मिल रहा फेस्टिव ऑफर, आप भी उठाएं फायदा

Tata Motors Festive Offers: फेस्टिव सीजन (Festive Season) में नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए टाटा मोटर्स शानदार ऑफर लेकर आई है। अक्टूबर 2026 में कंपनी की कारों पर 1.25 लाख रुपये तक के फेस्टिव बेनिफिट्स मिल रहे हैं। हालांकि, यह अधिकतम छूट Tata Curvv के चुनिंदा नॉन-X ICE वेरिएंट पर स्क्रैपेज बोनस के साथ मिल रही है। इसके अलावा Tata Nexon, Altroz, Tiago, Sierra, Harrier और Safari जैसी कारों पर भी आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। हालांकि, ग्राहकों को मिलने वाली वास्तविक छूट कार के मॉडल, फ्यूल टाइप, वेरिएंट और पुरानी कार एक्सचेंज या स्क्रैप करने पर निर्भर करेगी।

Tata Curvv पर 1.25 लाख रुपये तक का फायदा

Tata Curvv के नॉन-X ICE वेरिएंट पर अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसमें 30,000 रुपये का कंज्यूमर बेनिफिट, 50,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट और 45,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस शामिल है। वहीं, स्क्रैपेज के बजाय सामान्य एक्सचेंज बोनस लेने पर कुल फायदा 1.20 लाख रुपये तक रहेगा। Curvv X वेरिएंट पर केवल 20,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट दिया जा रहा है।

Tata Nexon पर 75,000 रुपये तक की छूट

Tata Nexon पर मिलने वाला ऑफर इसके फ्यूल टाइप और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग है। चुनिंदा पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 75,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। CNG मॉडल पर 60,000 रुपये और अन्य पेट्रोल वेरिएंट पर 55,000 रुपये तक की छूट है। वहीं, डीजल वेरिएंट पर अधिकतम 20,000 रुपये का फायदा मिलेगा।

Altroz, Tiago और Tigor पर कितनी बचत?

Tata Altroz के CNG वेरिएंट पर 55,000 रुपये तक का ऑफर है, जबकि पेट्रोल और डीजल मॉडल पर 35,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। Tata Tiago के प्री-फेसलिफ्ट पेट्रोल और CNG स्टॉक पर 35,000 रुपये तक का फायदा है। इसमें 15,000 रुपये का कंज्यूमर बेनिफिट, 5,000 रुपये का OEM सपोर्ट और 15,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस शामिल है। एक्सचेंज बोनस लेने पर कुल फायदा 30,000 रुपये तक होगा। वहीं, Tata Tigor पर 30,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

Sierra, Harrier और Safari पर ऑफर

Tata Sierra के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर 30,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। वहीं, Harrier और Safari ICE पर स्क्रैपेज बोनस के साथ 45,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। सामान्य एक्सचेंज बोनस के साथ यह फायदा 35,000 रुपये तक रहेगा। फिलहाल Punch ICE पर कोई ऑफर नहीं है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article