जम्मू-कश्मीर के बीरवाह इलाके से एक बेहद डरावना वीडियो (Video) सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। अचानक आई फ्लैश फ्लड ने ऐसा कहर बरपाया कि कुछ ही सेकंड में एक पूरा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नदी के तेज बहाव में समा गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
वीडियो में दिखा प्रकृति का रौद्र रूप
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि नदी के किनारे बना एक बड़ा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तेज बहाव के बीच खड़ा है। शुरुआत में इमारत सामान्य दिखाई देती है, लेकिन पानी का दबाव लगातार बढ़ता जाता है। कुछ ही पलों बाद इमारत की नींव कमजोर पड़ने लगती है। इसके बाद जो होता है, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर जाती है और नदी का तेज बहाव उसे अपने साथ बहा ले जाता है। यह पूरा मंजर कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। फ्लैश फ्लड यानी अचानक आने वाली बाढ़ बहुत कम समय में भारी तबाही मचा सकती है। पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के बाद नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है और यही तेज बहाव आसपास की इमारतों, सड़कों और पुलों के लिए बड़ा खतरा बन जाता है।
Video देख दहल गए लोग
इस वायरल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे प्रकृति की ताकत का सबसे डरावना उदाहरण बताया। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि नदी के किनारे निर्माण करना कितना जोखिम भरा हो सकता है, यह घटना उसी की याद दिलाती है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से पूरी इमारत कुछ ही सेकंड में नदी में समा गई, उसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
