वायरल न्यूज़

मरीन ड्राइव पर आसमान में चमका ड्रोन शो,नीली रोशनी से जगमगा उठा 'एंटीलिया', भारत के सबसे बड़े IPO के जश्न में डूबी मायानगरी

Viral Video: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ की शानदार सफलता और लिस्टिंग का जश्न पूरे देश में बेहद अनूठे अंदाज में मनाया गया। मुंबई के मरीन ड्राइव पर एक भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया, जिसमें आसमान में भगवान गणेश, श्रीकृष्ण, भारत का नक्शा और जियो के सफर को दर्शाया गया। इसके साथ ही मुकेश अंबानी का आलीशान आवास 'एंटीलिया' भी पूरी तरह से जियो की थीम वाले नीले रंगों और खास संदेशों से रोशन नजर आया।

Image

मुंबई में Jio IPO का जश्न (तस्वीर साभार- @lee_chhadva)

Viral Video: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी कंपनियों में शुमार जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ की लिस्टिंग ने भारतीय शेयर बाजार में इतिहास रच दिया है। इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए मुंबई में जो नजारा देखने को मिला, उसने हर किसी का दिल जीत लिया। मरीन ड्राइव पर आयोजित ड्रोन शो और उद्योगपति मुकेश अंबानी के आधिकारिक आवास 'एंटीलिया' की चमक ने इस जश्न में चार चांद लगा दिए हैं। नीले रंगों में नहाया मुकेश अंबानी का 'एंटीलिया'जियो की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद मुकेश अंबानी का दुनिया भर में मशहूर और आलीशान घर 'एंटीलिया' पूरी तरह से बदल सा गया।

एंटीलिया की पूरी इमारत को जियो की थीम वाले नीले रंगों की रोशनी से सजाया गया था। इस जगमगाती इमारत पर 'Thank you, India. Jio apne banaya' जैसे खूबसूरत संदेश भी प्रदर्शित किए जा रहे थे। रात के समय इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए सड़कों पर लोगों का तांता लग गया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। वहीं, एंटीलिया की रोशनी के अलावा, मुंबई के प्रसिद्ध मरीन ड्राइव के ऊपर आसमान में एक शानदार ड्रोन शो का आयोजन किया गया। सैकड़ों ड्रोन्स ने मिलकर आसमान में एक के बाद एक कई मनमोहक और सांस्कृतिक आकृतियां बनाईं। ड्रोन शो की शुरुआत भगवान गणेश और श्रीकृष्ण की भव्य आकृतियों के साथ हुई, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। शो के दौरान आसमान में 'India's Largest IPO' और 'World's Largest Subscribed IPO' जैसे बड़े रिकॉर्ड्स को ड्रोन्स के जरिए लिखा गया। देखें वीडियो...

Jio का जश्न

ड्रोन शो के अंत में भारत का नक्शा, तिरंगा झंडा और 'Thank You India, Jio Appe Banaya' का संदेश लिखकर देश की जनता का आभार व्यक्त किया गया। यह पूरा आयोजन न केवल जियो की व्यावसायिक सफलता का प्रतीक है, बल्कि यह तकनीक और उत्सव का एक बेहतरीन संगम भी है, जो लंबे समय तक लोगों के जेहन में ताजा रहेगा। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी इस पल को लेकर जमकर शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को lee_chhadva नाम के यूजर ने शेयर किया है। तो इस जश्न पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article