रहस्य और रोमांच से भरी जंगल की दुनिया हमेशा से ही खतरनाक मानी जाती रही है। यहां हर पल जीवन और मृत्यु का खेल चलते ही रहता है। हाल में इसी खेल को खेलते जंगल के दो धुरंधरों का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि जंगल का खतरनाक शिकारी जैगुआर, पानी के राजा कहे जाने वाले मगरमच्छ पर हमला कर देता है और फिर शुरू होतीा है जीवन और मौत का असली खेल। वायरल हो रहा यह 24 सेकंड का ही है, लेकिन इतना रोमांचक है कि इस पर से आपकी निगाहें नहीं हटेंगी।
शिकारी खुद बन गया शिकार
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मगरमच्छ नदी किनारे रेत पर आराम से लेटकर धूप सेंक रहा है। तभी, पानी में चुपके से तैरता हुआ एक जैगुआर उसकी तरफ बढ़ता है और पलक झपकते ही वह मगरमच्छ पर टूट पड़ता है और बड़ी ही फुर्ती में उसकी गर्दन अपने पंजों से दबोच लेता है। हालांकि जैगुआर ने हमला बहुत ही करारा किया था, इसलिए वह पहले ही हमले में मगरमच्छ को पस्त कर देता है, फिर मगरमच्छ अपनी जिंदगी को बचाने के लिए काफी जद्दोजहद करते दिखता है।
जैगुआर ने दबोच ली मगरमच्छ की गर्दन
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैगुआर मगरमच्छ की गर्दन दबोचने के बाद उसे पानी में लेकर जाता है। जहां मगरमच्छ अपनी जान बचाने के लिए छटपटाते रहता है, लेकिन जैगुआर की ताकत और शिकार करने की कला के आगे उस बेचारे मगरमच्छ की एक नहीं चल पाती। हैरान कर देने वाली इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @andresclausen नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा
वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "मेरे जीवन का सबसे चौंकाने वाला पल: मशहूर जैगुआर ओसाडो ने विशाल मगरमच्छ पर हमला किया और जीत हासिल की।" यूजर्स इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह शिकार का सबसे शानदार तरीका है।" दूसरे ने कहा, "जिसने इस पल को कैमरे में कैद किया, वह अवॉर्ड का हकदार है।"
