वायरल न्यूज़

ट्रेन में खीरा बेचने वाले के पास से निकला iPhone, वीडियो वायरल होने पर लोग ले रहे जमकर मजे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के अंदर एक खीरा बेचने वाले के पास से Iphone निकला। इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

खीरा बेचने वाले के पास Iphone (तस्वीर साभार- @Zeeshan75460423)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। इनमें कुछ मामले काफी अजीबोगरीब होते हैं। जबकि, कई मामले तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे दिल जीतने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। क्योंकि, ट्रेन के अंदर खीरा बेचने वाले के पास से Iphone मिला। आलम ये है कि यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    बस हो या फिर ट्रेन, हर जगह आपको कुछ अनोखे मामले देखने को मिल जाते हैं, जिनकी कल्पना आमतौर पर लोग नहीं करते। कई बार तो ऐसे मामले भी सामने आ जाते हैं, जो सबको हिला देता है। इस वायरल वीडियो में भा आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं चलती ट्रेन में गेट के पास काफी लोग खड़े हैं। इनमें कुछ लोग सामान बेचने वाले भी हैं। उसी बीच एक शख्स खीरा बेचने वाले को अपने पास बुलाता है और बोलता है अपना फोन दिखाओ। जैसे ही खीरा बेचने वाला अपना फोन निकालता है, सब दंग रह जाते हैं। क्योंकि, खीरा बेचने वाले के पास iPhone 16 था। देखें वीडियो...

    सोशल मीडिया पर छाया खीरा बेचने वाला

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आपको भी जरूर झटका लगा होगा। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। एक्स पर इस वीडियो को '@Zeeshan75460423' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, काफी संख्या में मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि नौकरी छोड़कर खीरा ही बेचना पड़ेगा। कुछ का कहना है कि भाई ने तो गदर काट दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article