यात्रा

दिसंबर की छुट्टियों की प्लानिंग अभी से शुरू, 2026 में घूमने के लिए ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन

सर्दियों की छुट्टियों में कहीं बर्फबारी का मजा लेना है तो कहीं समंदर किनारे सुकून के पल बिताने हैं? दिसंबर 2026 के लिए भारत की इन खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करें और यादगार छुट्टियों की तैयारी अभी से शुरू करें।

Image

December Vacation, Places to visit

December Vacation, Places to visit : नवंबर शुरू होने वाला है और साल का आखिरी महीना आते घूमने-फिरने का उत्साह भी बढ़ने लगता है। ठंडी हवाएं, क्रिसमस की रौनक, न्यू ईयर का जश्न और कुछ दिनों की छुट्टियां... दिसंबर का महीना परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूम आने का अच्छा मौका देता है। ऐसे में अगर आप भी अभी से दिसंबर 2026 की छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह सही समय है अपनी पसंद की जगह चुनने और टिकट से लेकर होटल तक की तैयारी करने का।

    भारत की खूबसूरती ही ऐसी है कि एक ही महीने में आपको कहीं बर्फ से ढके पहाड़ मिलेंगे, तो कहीं धूप से चमकते समुद्र तट। किसी को पहाड़ों की खामोशी पसंद है, तो किसी को रंगीन बाजारों और ऐतिहासिक महलों में घूमना अच्छा लगता है। दिसंबर में देश के अलग-अलग हिस्सों का मौसम अलग अनुभव देता है। इसलिए इस बार छुट्टियों को अभी से अच्छे से प्लान करें और जिंदगी भर की यादें बनाएं।

    बर्फबारी का सपना है तो जाएं गुलमर्ग और मनाली

    अगर आपकी विंटर वेकेशन में बर्फ से ढकी पहाड़ियां, गर्म चाय-मैगी और लकड़ी के खूबसूरत कॉटेज देखना चाहते हैं, तो गुलमर्ग और मनाली अच्छे विकल्प हैं। कश्मीर का गुलमर्ग सर्दियों में किसी खूबसूरत पेंटिंग जैसा नजर आता है। यहां बर्फबारी, स्कीइंग और पहाड़ों के शानदार नजारे छुट्टियों को खास बना सकते हैं। वहीं मनाली में कैफे, पहाड़ी बाजार और खूबसूरत वादियां आपका इंतजार करती हैं। औली भी बर्फ और पहाड़ पसंद करने वालों के लिए अच्छा विकल्प है। हालांकि कहीं भी जाने से पहले मौसम की जानकारी की जरूर लें।

    रेगिस्तान की सुनहरी रेत देखने जाएं राजस्थान-गुजरात

    अगर आप सर्दियों में रेगिस्तान की रेत, सुनहरी धूप देखना चाहते हैं। राजस्थान में छुट्टियां मना सकते हैं, राजस्थान में केवल महल और झील ही नहीं हैं बल्कि रेजिस्थान भी हैं। जिसके लिए जैसलमेर जाना बेस्ट होगा। इसी के साथ कच्छ के रण की सफेद रेती भी दिसंबर के माह में सबसे खूबसुरत लगती है।

    बीच और पार्टी करनी है तो गोवा

    दिसंबर में गोवा का माहौल बिल्कुल अलग होता है। समुद्र किनारे कैफे, क्रिसमस की सजावट, रंगीन बाजार और न्यू ईयर पार्टियां यहां की खास पहचान हैं। अगर आप दोस्तों के साथ मस्ती करना चाहते हैं या परिवार के साथ समुद्र किनारे आराम के पल बिताना चाहते हैं, तो गोवा को अपनी लिस्ट में रख सकते हैं।

    हरियाली के बीच केरल में बिताएं कुछ दिन

    दिसंबर में केरल तो साउथ इंडिया का मौसम भी बहुत ही अच्छा रहता है। बेशक ही आपको छुट्टियों के लिए यहां जाने का प्लान बनाना ही चाहिए, मुन्नार, ऊटी से लेकर एलेप्पी तो अलप्पुझा जाकर आपको बहुत अच्छा लगेगा।

    इसी के साथ साथ नॉर्थ इंडिया की खूबसूरती भी दिसंबर के महीने में देखने लायक होती है। सिक्किम, असम से लेकर मेघालय तक का सफर भी आपकी ट्रेवल लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article