शहर

Greater Noida News: नोएडा एक्सटेंशन में दो बड़े हादसे, हाईराइज बिल्डिंगों से गिरने से पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रिस्टीन एवेन्यू और महागुन मायवुड्स सोसायटी से दो दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। दोनों हाईराइज सोसाइटी में ऊंचाई से गिरने पर तीन लोगों की मौत की खबर है।

Image

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हाईराइज बिल्डिंगों से गिरने से तीन की मौत

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की दो हाईराइज सोसाइटी से दो दिन के अंदर तीन लोगों की गिरकर मौत की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहला मामला Gaur City 2 में प्रिस्टीन एवेन्यू सोसाइटी का कल यानी गुरुवार 29 अक्टूबर की देर शाम का है, जिसमें 18 साल के एक युवक की 19वें फ्लोर से गिरकर मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना आज यानी शुक्रवार 30 अक्टूबर की सुबह महागुन मायवुड्स सोसाइटी के टावर नंबर 23 की है। यहां 11 साल के एक लड़के और उसके पिता कि 23वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई।

दोनों ही मामले बिसरख थाना क्षेत्र के हैं। बताया जा रहा है कि प्रस्टीन एवेन्यू में जिस 18 साल के लड़के की 19वीं मंजिल से गिरकर मौत हुई है, वह बीबीए का छात्र था। वह एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहता था। मृतक का नाम आदित्य अरोड़ा बताया जा रहा है और कथित तौर पर आदित्य ने 19वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या की।

पुलिस के मुताबिक आदित्य अपने परिवार के साथ रहता था और परिवार को बिना बताए घर से निकल गया था। इसके बाद वह सोसाइटी की ही किसी अन्य बिल्डिंग में गया और वहां कथित तौर पर 19वें फ्लोर की लॉबी से कूद गया। परिवार ने पुलिस को बताया है कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था, लेकिन उसकी परेशानी की वजह का पता नहीं है।

महागुन मायवुड्स सोसायटी के हादसे के बारे में शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पिता बालकनी में अपने बेटे से फूल तुड़वा रहे थे। इसी दौरान बारिश के कारण बालकनी में फिसलन होने से बच्चे का पैर फिसल गया। बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी अपना संतुलन खो बैठे और दोनों नीचे गिर गए। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

पैर फिसलने के बाद बच्चा बालकनी से नीचे की तरफ लटक गया। बेटे को इस हालत में देखकर पिता ने उसे बचाने की कोशिश की। हालांकि, इस दौरान उनका संतुलन भी बिगड़ गया और पिता-पुत्र दोनों 23वीं मंजिल से नीचे जा गिरे। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

महागुन मायवुड्स सोसाइटी में जिस पिता पुत्र की 23वीं मंजिल से गिरने से मौत हुई है, उनकी पहचान चार वर्षीय रणदीप पात्रा और उनके 11 साल के बेटे आरव के रूप में हुई है। बिसरख पुलिस के अनुसार उन्हें सुबह इस हादसे के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बुरी तरह से घायल पिता-पुत्र को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे से सोसाइटी में मचा हड़कंप

यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी की है। हादसे की जानकारी सामने आने के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

पूछताछ के दौरान मृतक रणदीप पात्रा की पत्नी ने बताया कि परिवार आज ही खाटू श्याम मंदिर जाने वाला था। रणदीप और आरव बालकनी में फूल तोड़ने गए थे। दोनों की कथित तौर पपर सीढ़ी फिसलने से मौत हो गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article