वायरल न्यूज़

Viral Video: बीच सड़क ढोल पर 'स्पाइडर मैन' ने किया जबरदस्त भांगड़ा, देखने वालों की लग गई लाइन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, इस वीडियो में एक 'स्पाइडर मैन' ढोल पर जमकर भांकड़ा कर रहा है।

Image

'स्पाइडर मैन' करने लगा भांगड़ा (तस्वीर साभार- @lahori_spiderman786)

Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आज कल लोग कुछ भी करने और किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए कानून को भी अपने हाथ में ले लेते हैं। कुछ को इसमें कामयाबी मिल जाती है। जबकि, कईयों का पोपट भी बन जाता है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो सोशल मीडिया के सहारे रातों-रात स्टार भी बन गए। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, एक शख्स 'स्पाइडर मैन' बनकर बीच ढोल पर जमकर भांगड़ा कर रहा है। उस भांगड़ा को देखने के लिए वहां लोगों की लाइन लग गई।

    ये तो हम सब जानते हैं आज कल जब, जहां, जिसको मौका मिलता है धमाल मचाने लगता है। कई बार तो लोग सारी सीमाएं तोड़ देते हैं। आप सबने भी इस तरह के कई मामले देखे होंगे या फिर उसके बारे में सुना होगा। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं सड़क किनारे एक शख्स जमकर ढोल बजा रहा है। वहीं, 'स्पाइडर मैन' उस पर जमकर ठुमके लगा रहा है। जिस जोश और अंदाज में वो ठुमके लगा रहा था, उसे देखने के लिए लोग वहां खड़े हो गए। देखें वीडियो...

    'स्पाइडर मैन' का जलवा

    वीडियो देखकर आप भी जरूर भी जरूर हक्के-बक्के रह गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'laxmivaraprasad1' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स एक से एक अनोखे कमेंट भी कर रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article