वायरल न्यूज़

Viral Video: शातिर बिल्ली का कमाल,नदी किनारे पानी में घुसकर मछली को ऐसे दबोचा, देखकर दिमाग घूम जाएगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शातिर बिल्ली ने काफी खतरनाक अंदाज में मछली का शिकार किया। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान है।

Image

बिल्ली का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- @pubity)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग के परखच्चे उड़ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो दिन बनाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक बिल्ली (Cat Video) ने जिस शातिर अंदाज में मछली की शिकारी की है, उसे देखकर एक पल के लिए आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

    इस धरती पर कई तरह के जानवर पाए जाते हैं। कुछ जानवर इतने खतरनाक होते हैं कि पलक झपकते अपने शिकार का काम तमाम कर देते हैं। लेकिन, कई बार कुछ ऐसा नजारा देखने को मिल जाता है, जिसके बारे में लोग कल्पना तक नहीं कर सकते। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही हैरतअंगेज नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बिल्ली नदी किनारे शांत खड़ी है। अचानक पानी के अंदर उसे मछली दिखाई देती है। इसके बाद मछली जिस रफ्तार में मछली को दबोच कर शिकार करती है, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। देखें वीडियो...

    बिल्ली निकली शातिर शिकारी

    वीडियो देखकर आप भी जरूर चकमा खा गए होंगे। नजारा देखकर आप भी यही सोच रहे होंगे कि ये बिल्ली तो शातिर शिकारी निकली। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'pubity' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 1.4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article