वायरल न्यूज़

नन्ही उम्र, बड़ा कारनामा! 5 साल की उम्र में ही यह लड़की बन गई योग गुरु, Guinness में नाम हुआ शुमार

5 साल की उम्र में एक लड़की ने दुनिया की सबसे छोटी महिला योग टीचर बनकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अब इस लड़की का Video शेयर किया है।

Image

5 साल की फीनिक्स गिसेल हिक्स, जो बन गई हैं दुनिया की सबसे छोटी महिला योग शिक्षक (Instagram/@GWR)

जब ज्यादातर बच्चे 5 साल की उम्र में स्कूल जाना और खेलना शुरू करते हैं, उस उम्र में अमेरिका की फीनिक्स गिसेल हिक्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। महज 5 साल और 337 दिन की उम्र में फीनिक्स दुनिया की सबसे युवा महिला योग शिक्षिका बन गईं। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2027 (Guinness World Records 2027) में भी शामिल किया गया है। इस बच्ची के वीडियो (Video) को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पेज से भी शेयर किया है। जिसमें बच्ची कुछ बच्चे-बड़े और बुजुर्गों को योग सीखा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

3 महीने की उम्र में शुरू हुए योग का सफर

फीनिक्स जब सिर्फ 3 महीने की थीं, तभी उन्होंने अपनी मां के साथ ‘मम्मी एंड मी’ योग क्लास में जाना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे योग उनके जीवन का अहम हिस्सा बन गया और आगे चलकर उन्होंने इसे बाकायदा सिखाना भी शुरू कर दिया। रिकॉर्ड बनाने के लिए फीनिक्स ने 200 घंटे का योग शिक्षक ट्रेनिंग कोर्स पूरा किया। यह काम किसी बड़े व्यक्ति के लिए भी आसान नहीं होता। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें किताबें पढ़नी पड़ीं, शरीर की बनावट यानी एनाटॉमी के बारे में सीखना पड़ा, रेगुलर क्लासेज़ अटेंड करने पड़े, पेपर लिखने पड़े और प्रैक्टिस टीचिंग के घंटे भी पूरे करने पड़े। सबसे खास बात यह थी कि इस ट्रेनिंग क्लास में फीनिक्स अकेली बच्ची थीं और बाकी सभी लोग उनसे काफी बड़े थे लेकिन उन्होंने अपनी उम्र को रास्ते की रुकावट नहीं बनने दिया।

5 Years Old youngest yoga teacher Guinness world record

5 साल की फीनिक्स गिसेल हिक्स, जो बन गई हैं दुनिया की सबसे छोटी महिला योग शिक्षक (Instagram/@GWR)

मां संग देती हैं लोगों सीखाती हैं योग

अब फीनिक्स अपनी मां सिडनी हिक्स के साथ अमेरिका के ह्यूस्टन, टेक्सास में बच्चों और बड़ों को योग सिखाती हैं। उनका पसंदीदा आसन वृक्षासन है। उनका कहना है कि इसमें संतुलन बनाना मजेदार होने के साथ-साथ थोड़ा मुश्किल भी होता है। योग सिखाने से पहले फीनिक्स खुद अपनी योग स्ट्रीम की प्रैक्टिस करती हैं। इसके बाद वह सांसों से जुड़े अभ्यास करती हैं, ताकि उनका मन शांत रहे और ऊर्जा संतुलित बनी रहे। फीनिक्स बच्चों को यह भी सिखाती हैं कि जब वे परेशान, उदास या गुस्से में हों तो गहरी सांस लें। उनका मानना है कि सांस पर ध्यान देने से शरीर को आराम और दिमाग को शांति मिल सकती है।

योग के साथ-साथ कई कलाओं में भी दिलचस्पी

फीनिक्स सिर्फ योग तक सीमित नहीं हैं। उन्हें डांस, बैले, पियानो, रोबोटिक्स और विज्ञान में भी काफी दिलचस्पी है। वह दो साल की उम्र से बैले सीख रही हैं और तीन साल की उम्र से पियानो बजा रही हैं। सबसे दिलचस्प बात उनकी भविष्य की योजना है। फीनिक्स बड़ी होकर अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती हैं। उन्हें ग्रहों और अंतरिक्ष के बारे में जानना पसंद है। उनका सपना है कि शायद एक दिन वह अंतरिक्ष में योग करने वाली पहली इंसान भी बनें।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article