Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां प्रैंक या हंसी-मजाक से जुड़े वीडियो भी खूब शेयर किए जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। वायरल वीडियो पाकिस्तान का बताया गया है। इसमें एक शख्स का सीटी स्कैन करता हुआ नजर आता है। मगर सीटी स्कैन के लिए जिस तकनीक का इस्तेमाल करता है वो खूब हंसाता है।
पाकिस्तान में सीटी स्कैन का तरीका
वायरल वीडियो में देखेंगे कि मरीज को प्लास्टिक स्ट्रेचर पर लिटाया जाता है। इसमें पीछे की तरफ पानी की खाली टंकी भी नजर आती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर ही हंसी छूट जाती है। इसमें देखेंगे मरीज का शरीर उसी पानी की टंकी के अंदर डाला जाता है। मालूम हो कि हंसी मजाक के इसी वीडियो को सीटी स्कैन का नाम दिया गया है।
इंस्टाग्राम पर देखें मजेदार वीडियो
वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा गया पाकिस्तान में एमआरआई और सीटी स्कैन कैसे होता है। मालूम हो हंसी मजाक का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। नोट- वीडियो को सिर्फ मनोरंजन के लिए देखें। ये पाकिस्तान में सीटी स्कैन टेक्नोलॉजी को नहीं दर्शाता है।
