टीवी मसाला

Exclusive: Bigg Boss करके आज भी पछता रही हैं Rakhi Vijan, बोली- मेरी जिंदगी की गलती है वो

Rakhi Vijan On Doing Bigg Boss: टीवी और बॉलीवुड की एक्ट्रेस राखी विजन ने हाल ही में टेली टॉक इंडिया संग बातचीत के दौरान बताया कि बिग बॉस करना उनकी सबसे बड़ी गलती रही है।

Image

Bigg Boss करके आज भी पछता रही हैं Rakhi Vijan (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Rakhi Vijan On Doing Bigg Boss: टीवी के पॉपुलर और विवादित शो "बिग बॉस' ने अपने हर सीजन ने खूब धमाल मचाया है। 'बिग बॉस' का हर सीजन अपने साथ धमाल और कमाल लेकर आता है। जहां कई सितारे ऐसे रहे, जिनकी जिंदगी बिग बॉस के जरिए बन गई। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी रहे, जो बिग बॉस का हिस्सा बनकर आज भी पछता रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी गलती बिग बॉस को मानी है। इस लिस्ट में अब एक्ट्रेस राखी विजन का नाम भी शामिल हो गया है। राखी विजन का कहना है कि वह बिग बॉस करके आज भी पछता रही हैं। एक्ट्रेस ने सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो को अपनी जिंदगी की बड़ी गलती बताया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रिलेशनशिप में होने के बावजूद किसी और से प्यार कर बैठी थीं Uditi Singh! खुद किया कबूल

राखी विजन (Raki Vijan) ने टेली टॉक इंडिया संग बातचीत के दौरान बिग बॉस को लेकर दिल का गुबार निकाला। एक्ट्रेस 'बिग बॉस' के दूसरे सीजन का हिस्सा बनी थीं। राखी विजन से सवाल किया गया कि वह बिग बॉस में गई थीं, वो सफर बेशक थोड़ा छोटा था लेकिन उसपर वह क्या कहना चाहेंगी? ऐसे में राखी विजन ने जवाब दिया, "आपने पूछा कि कोई शो छोड़कर आपको पछतावा हुआ है तो नहीं ऐसा नहीं है। लेकिन कोई शो करके अगर पछतावा हुआ है तो वो है बिग बॉस। मैं सलाम करती हूं उन लोगों को जो बिग बॉस करते हैं, मैं सलाम करती हूं उन्हें जो वहां टिकते हैं। बिग बॉस जाने और वहां ठहरने के लिए हिम्मत चाहिए, जो सबके अंदर नहीं है। मेरे अंदर तो नहीं है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Bigg 20: स्काउट OP पर ज्वालामुखी की तरह फूटा Yung के भाई का गुस्सा, सलमान खान को बीच में घसीटा

    राखी विजन (Raki Vijan) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने शो के सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "मेरी जिंदगी की अगर कोई गलती है तो वो बिग बॉस है। मैं रियलिटी शो के लिए नहीं बनी हूं। सबने मुझे कहा था कि क्यों कर रही है, मत जा। उस वक्त जिंदगी में थोड़ी ऊंच-नीच थी, लेकिन उससे निकलने के लिए मैं गई थी। हालांकि मेरे लिए तो वो गलती रहा है।" राखी विजन ने आगे साफ किया कि वह विवाद वाले किसी भी शो का हिस्सा बिल्कुल नहीं बनेंगी।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article