स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ओमान में आयोजित हो रहे एसीसी अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत आज होने जा रही है। पिछले साल पाकिस्तान ने भारत ने को फाइनल में मात दी थी। भारतीय टीम उस हार का बदला लेना चाहेगा। वहीं, पाकिस्तान लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा करने उतरेगा।
मौजूदा चैंपियन के खिलाफ भारत को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इसके लिए आर्यवीर सहवाग और ईशान सूद जैसे युवा खिलाड़ियों की भूमिका अहम होगी। भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 9वीं बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा। अंडर-19 में पिछले पांच मुकाबलों का आंकड़ा देखें तो पाकिस्तान ने 3-2 से बढ़त बनाई हुई है। भारत के पास बराबरी करने का भी मौका है।
इंडिया अंडर-19 बनाम पाकिस्तान अंडर-19 मैच टॉस अपडेट-
कब शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मैच? (IND U19 vs PAK U19 Final Match Timing)
भारत और पाकिस्तान के अंडर-19 एशिया कप फाइनल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।
कितने बजे होगा भारत और पाकिस्तान के के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल का टॉस? (IND vs PAK Match Toss Timing)
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मैच का टॉस भारतीय समयानुसार 10:00 बजे होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मैच का टॉस कौन जीता? (Who Won The Toss Today IND vs PAK Match)
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मैच का टॉस अभी होना है।
टॉस होने के साथ ही कॉपी अपडेट की जाएगी...
