Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है हंसी रोकना मुश्किल होता है। मगर कई बार हम चौंक जाते हैं। यकीन करना मुश्किल होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही होश उड़ाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही किसी ने पहले देखा होगा। इसमें देखेंगे कि कैसे एक शख्स घर में दाखिल होने के लिए दरवाजे का लॉक खोलता है और उसे सामने खूंखार बाघ खड़ा नजर आता है।
हिला देगा ये नजारा
रोंगटे खड़े कर देने वाला ये वीडियो अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि शख्स देर रात घर लौटता है। शख्स घर के दरवाजे के करीब खड़ा है और चाबी से लॉक खोलता है। मगर वो लॉक खोलता इससे पहले ही उसे किसी के अंदर होने का अंदेशा हुआ और अंदर से आ रही सुनकर शख्स सहम गया।
कमरे में था खूंखार बाघ
अब शख्स ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और धीरे से दरवाज खोला। मगर दरावाज इंच भर ही खुल पाता है तभी ऐसा कुछ नजर आया जिसे देखकर किसी की भी हालत पतली हो जाएगी। इसमें देखेंगे शख्स जिस घर में दाखिल होने वाला था उसमें खूंखार बाघ पहले से ही अंदर बैठा है। आखिर में देखेंगे कि बाघ को देखकर शख्स इतना डर गया कि उसने तुरंत दरावाज बंद कर दिया और भाग खड़ा हुआ।
यहां एक्स पर देखें वीडियो
मालूम हो हैरान करने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
