Guinness World Records: अक्सर देखा जाता है कुछ लोग मजाक-मजाक में कुछ ऐसी हरकतें कर जाते हैं, जिसे देखकर काफी हंसी भी आती है। कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़की के साथ, जिसने मजाक-मजाक में एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। लिहाजा, जब आप उसके इस वीडियो (Viral Video) को देखेंगे तो आपको खूब हंसी भी आएगी। वीडियो में दिख रही लड़की एक कॉलेज स्टूडेंट है, जिसने एक बार में कई सारे स्वेटर पहनकर अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दिख रही लड़की का नाम सोफिया हेडन है, जो अमेरिका के वाशिंगटन की रहने वाली है। इस लड़की ने एक बार में 45 स्वेटर पहनकर अपने नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया है। स्वेटर पहनने के बाद जब आप लड़की को देखेंगे तो आप दंग रह जाएंगे। इस दौरान लड़की बेहद मोटी नजर आ रही है। जब आप भी इस लड़की को देखेंगे तो आपकी हंसी छूट जाएगी।
एक बार में 45 स्वेटर पहनकर लड़की ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स के काफी अतरंगी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये तो पाकिस्तान के खान बाबा की बहन लग रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि रिकॉर्ड तो उस महिला को भी मिलना चाहिए, जिसने लड़की को स्वेटर पहनने में मदद की। इस वीडियो पर अब तक 1.26 लाख से अधिक लाइक आ चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'guinnessworldrecords' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?
