वायरल न्यूज़

12 साल की उम्र में पकड़ी सुई, 95 में भी नहीं छोड़ी सिलाई मशीन, Viral हो रही इस बुजुर्ग की कहानी सुन इमोशनल हुए लोग

एक बुजुर्ग जो 95 साल की उम्र में भी सिलाई मशीन पर काम करते दिख जाते हैं। 12 साल की उम्र से शुरू हुआ सिलाई का सफर करीब 80 साल बाद भी जारी है।

Image

95 साल की उम्र में भी यह बुजुर्ग सिलाई मशीन पर काम करते दिख जाते हैं (X/@IndiaTales7)

कहते हैं मेहनत करने की कोई उम्र नहीं होती लेकिन जब कोई इंसान 95 साल की उम्र में भी अपने हाथों से काम करके जिंदगी चलाने की कोशिश करता है, तो उसकी कहानी दिल को छू जाती है। कोलकाता के भवानीपुर से सामने आई बिमल कांत डे (Bimal Kanta Dey) की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। जिनका वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @IndiaTales7 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बिमल कांत डे के बारे में कुछ जानकारी भी दी गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

सिलाई मशीन पर काम करते-करते गुजार दिए जिंदगी के 80 साल

कैप्शन में बताया गया है कि बिमल कांत डे (Bimal Kanta Dey) ने महज 12 साल की उम्र में सिलाई का काम शुरू किया था। तब से लेकर आज तक करीब 80 साल उनकी जिंदगी इसी काम और इसी सिलाई मशीन के आसपास गुजर गई। जिस मशीन पर बैठकर उन्होंने कभी अपने परिवार के लिए कमाई शुरू की थी, आज भी वह उसी के सामने बैठते हैं। उम्र अब 95 साल हो चुकी है। शरीर पहले जैसा साथ नहीं देता। आंखों की रोशनी और हाथों की ताकत भी पहले जैसी नहीं रही होगी। इसके बावजूद जब भी संभव होता है, वह अपनी पुरानी सिलाई मशीन पर बैठ जाते हैं और कपड़े सिलने की कोशिश करते हैं।

छोटी सी दुकान ही है इस बुजुर्ग का घर

उनकी छोटी-सी दुकान ही उनका घर भी है। यानी जिस जगह पर वह दिनभर काम करते हैं, उसी जगह उनकी जिंदगी भी गुजर रही है। इतने लंबे समय तक मेहनत करने के बाद भी आज उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए काम करना पड़ रहा है। उनकी कहानी सिर्फ एक बुजुर्ग दर्जी की कहानी नहीं है। यह उस मेहनत की कहानी है, जिसमें एक इंसान ने अपनी पूरी जिंदगी ईमानदारी से काम करते हुए गुजार दी। 12 साल की उम्र में शुरू हुआ सफर 95 साल की उम्र तक पहुंच गया, लेकिन जिंदगी की मुश्किलें खत्म नहीं हुईं।

बुजुर्ग दर्जी की कहानी ने कर दिया लोगों को इमोशनल

सोशल मीडिया (Social Media) पर जब बिमल कांत डे (Bimal Kanta Dey) की कहानी सामने आई तो लोग भावुक हो गए। कई लोगों का कहना है कि जिस उम्र में किसी बुजुर्ग को आराम और परिवार का सहारा मिलना चाहिए, उस उम्र में उनका इस तरह काम करना बेहद दुखद है। उनकी सबसे बड़ी जरूरत शायद सिर्फ पैसे नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और सम्मानजनक जिंदगी है। ऐसी जिंदगी, जिसमें उन्हें हर दिन खाने, दवा या दूसरी जरूरी चीजों के लिए काम करने की मजबूरी न हो।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article