Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर कभी हैरानी होती है तो कभी अपनी हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जहां दो सांडों की आपसी लड़ाई (Bull Fight) सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी के लिए 'दुःस्वप्न' बन गई। बीच सड़क जिस तरह का माहौल था उसे देखकर लोग हैरान रह गए। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क पर दो सांड आपस में सींग लड़ा रहे हैं। आसपास लोग और गाड़ियां गुजर रही हैं। लड़ाई के दौरान सांड इतने आक्रामक हो जाते हैं कि पीछे हटने को तैयार नहीं होते। इसी खींचतान में काला सांड पीछे की तरफ धकेले जाने पर अपना संतुलन खो बैठता है और ठीक सड़क किनारे खड़ी एक नीले रंग की स्कूटी के ऊपर जा गिरता है। जैसे ही भारी-भरकम सांड स्कूटी पर गिरता है, स्कूटी नीचे दब जाती है। बेचारी स्कूटी का मालिक और आसपास खड़े लोग दूर से चिल्लाते रह जाते हैं, लेकिन सांडों पर इसका कोई असर नहीं होता। लड़ाई का यह 'अनोखा अखाड़ा' देखकर आसपास खड़े लोग भी कुछ देर के लिए हक्के-बक्के रह गए। देखें वीडियो...
सांडों की हाहाकारी लड़ाई
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इन सांडों ने तो भौकाल मचा दिया। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को darshanrajak15 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोग मजाक में लिख रहे हैं कि स्कूटी मालिक का इंश्योरेंस क्लेम का कारण देखकर कंपनी वाले भी सोच में पड़ जाएंगे। वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहन पार्क करते समय अब सांडों का भी ध्यान रखना पड़ेगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।
