IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपने आगामी पॉली ब्यूटैडीन रबर (PBR) प्लांट और PBR बिजनेस मार्केटिंग ग्रुप के लिए अनुभवी पेशेवरों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा भर्ती के संबंध में एक शॉर्ट नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। IOCL ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स और तेल क्षेत्र में 'फॉर्च्यून ग्लोबल 500' कंपनी भारतीय नागरिकों को राष्ट्र निर्माण का हिस्सा बनने का बेहतरीन अवसर प्रदान कर रही है। बता दें कि जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया सितंबर के महीने में शुरू होगी। आइए आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी दें।
कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 सितंबर से आवेदन कर पाएंगे। उम्मीदवार 16 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
| ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खुलने की तिथि | 2 सितंबर 2026 |
| आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 16 सितंबर 2026 |
| साक्षात्कार (Interview) का आयोजन | अक्टूबर 2026 |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Germany में पढ़ने के लिए भारतीय छात्रों को मिलती है यह स्कॉलरशिप, जानें क्या है एलिजिबिलिटी और अन्य डिटेल्स
पद का नाम और सैलरी
इस भर्ती अभियान के माध्यम से मुख्य रूप से तीन अलग-अलग पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
| पद का नाम | सैलरी |
| प्रॉडक्शन मैनेजर (Production Manager) | 80,000 - 2,20,000 रुपये |
| सीनियर प्रॉडक्शन मैनेजर (Senior Production Manager) | 90,000 - 2,40,000 रुपये |
| सीनियर मैनेजर - पीबीआर मार्केटिंग (Senior Manager - PBR-Marketing) | 90,000 - 2,40,000 रुपये |
आवेदन कैसे करें?
1. इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
2. वेबसाइट के 'Careers' सेक्शन पर क्लिक करें।
3. अब पेज पर Recruitment of Experienced Professionals in IOCL के लिंक पर क्लिक करें।
4. नए खुले पेज पर खुद को पर्सनल जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें।
5. अब आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
5. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
पासपोर्ट साइज फोटो
शैक्षणिक दस्तावेज (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन आदि की मार्कशीट)
आधार कार्ड
डिजिटल साइन
निवास प्रमाण पत्र
सीवी (अगर मांगा जाए तो)
क्या है भर्ती की चयन प्रक्रिया
जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, भर्ती के लिए कंपनी द्वारा अनुभवी उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है। बता दें कि इसके लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना है, क्योंकि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। भर्ती के लिए उम्मीदवारों को चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
