Dance Viral Video: भोजपुरी गाने पर विदेशी महिलाओं ने लगाया करारा ठुमका, बारातियों की भी सिट्टी-पिट्टी हो गई गुल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 23, 2024, 11:05 PM IST

Dance Viral Video: इंस्टाग्राम पर विदेशी महिलाओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह उत्तर प्रदेश की एक बारात में डांस करती नजर आ रही है। ऐसे में भोजपुरी गाने पर उनका यह डांस काफी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेशी महिलाओं ने काटा गदर
  • भोजपुरी गाने गजब की हिलाई कमर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Foreign Women Dance On Bhojpuri Songs Viral Video: शादियों के सीजन डांस करना आम बात है। इस दौरान आपको तरह-तरह के डांस देखने को मिल जाते हैं - इसमें खास तौर पर नागिन डांस तो काफी फेमस है। लेकिन कई बार कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जो हर बार से यूनिक होता है। एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे और हंस पड़ेंगे।

दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ विदेशी महिलाएं एक बारात में डांस करती नजर आ रही है। खास बात यह है कि बारात में भोजपुरी गाना बज रहा है। ऐसे में भोजपुरी धुन पर उनके डांस का तड़का वाकई कमाल है और लोग भी इसे काफी एंजॉय कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि विदेशी मेहमानों का खुशमिजाज वाला अंदाज बेहद अनोखा है, जो अतरंगी भी। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है।

End of Feed