वायरल न्यूज़

ट्रेन के दरवाजे पर लटकते हुए सफर करती दिखीं महिलाएं, मुंबई लोकल का यह Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

मुंबई लोकल ट्रेन के बाहर लटककर सफर करती दो महिलाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। खतरनाक सफर को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सुरक्षा पर सवाल उठाए।

Image

मुंबई लोकल ट्रेन में जान हथेली पर रखकर सफर करती दिखीं महिलाएं (X/@mumbaiheritage)

मुंबई की लोकल ट्रेन को शहर की लाइफलाइन कहा जाता है। रोजाना लाखों लोग लोकल ट्रेन से सफर करते हैं लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में दो महिलाएं चलती हुई मुंबई लोकल ट्रेन के बाहर लटकी नजर आ रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ट्रेन के दरवाजे से लटकते दिखीं महिलाएं

वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @mumbaiheritage नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें कुछ महिलाएं ट्रेन के कोच के दरवाजे से लटकते हुए सफर करती नजर आ रही हैं। उनमें से एक महिला तो दरवाजे के कुछ ज्यादा ही बाहर लटकी नजर आ रही है। उसके कंधे पर बैग भी है और वह ट्रेन के दरवाजे पर लगे हैंडल को पकड़कर लटकते हुए सफर करती नजर आ रही है। उसका पूरा शरीर ट्रेन के अंदर होने के बजाय बाहर की तरफ लटका दिखाई देता है। महिलाओं का इस तरह से ट्रेन से लटकने की वजह रील या फिर वीडियो बनाना नहीं बल्कि भीड़ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन पटरी पर काफी तेजी से दौड़ रही है। दरवाजे का हैंडल पकड़े महिलाएं बाहर की तरफ लटकी नजर आ रही हैं। एक जगह तो पटरी पर दूसरी ट्रेन भी उस लोकल ट्रेन के काफी करीब से गुजरती दिखाई देती है।

वीडियो पर लोगों ने जताई नाराजगी

इस वीडियो (Video) के वायरल होने के बाद लोग इस पर चिंता जताते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि ट्रेन के बाहर इस तरह सफर करना बेहद खतरनाक हो सकता है। थोड़ी सी भी चूक होने पर व्यक्ति ट्रेन से नीचे गिर सकता है। इसके अलावा पास से गुजरने वाली दूसरी ट्रेन, खंभे या रेलवे की दूसरी संरचनाएं भी गंभीर हादसे की वजह बन सकती हैं। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इस तरह के खतरनाक सफर को लेकर नाराजगी भी जताई है।

जान को खतरे में डालकर ना करें सफर

मुंबई की लोकल ट्रेन (Mumbai Local) में भीड़ और रोजाना की भागदौड़ के बीच यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जान जोखिम में डालकर ट्रेन के बाहर सफर किया जाए। रेलवे यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। फिलहाल वीडियो में दिखाई दे रही महिलाओं की पहचान और घटना की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article