Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना ढेरों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हमारे दिल को सीधे छू लेते हैं और इंसानियत पर हमारा भरोसा और मजबूत कर देते हैं। ऐसा ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाला रेस्क्यू वीडियो (Shocking Video) इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जहां एक बेज़ुबान बकरी की जान बचाने के लिए एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। इतना ही नहीं लोग इस रेस्क्यू की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं एक बकरी ढलान पर फिसलकर खदान में नीच फंस गई। आसपास न तो उतरने का कोई सही रास्ता था और न ही कोई सुगम साधन। जरा सी चूक और बकरी सीधे सैकड़ों फीट गहरी खाई या पानी से भरे गड्ढे में गिर सकती थी। ऐसे में वहां मौजूद लोगों के लिए उसे बचाना एक बहुत बड़ी चुनौती बन चुका था। जब कोई और रास्ता नजर नहीं आया, तब वहां मौजूद JCB ऑपरेटर ने अपनी सूझबूझ और गजब की हिम्मत का परिचय दिया। आमतौर पर JCB का इस्तेमाल मिट्टी उठाने या खुदाई के लिए होता है, लेकिन यहां इसे 'जीवन रक्षक मशीन' की तरह इस्तेमाल किया गया। ऑपरेटर खुद JCB के विशाल लोहे के बकेट के अंदर खड़ा हो जाता है। मशीन का ड्राइवर बेहद सावधानी से बकेट को गहरी खाई की ओर नीचे की तरफ झुकाता और ले जाता है। खाई के मुहाने पर पहुंचकर युवक बकेट के किनारे से झुकता है और बड़े प्यार से डरी-सहमी बकरी को बुलाता व थपथपाता है। कुछ पलों के तनाव और कड़ी मशक्कत के बाद, युवक बकरी को अपनी गोद में सुरक्षित उठा लेता है और बकेट में रख लेता है। देखें वीडियो...
दिल थामकर देखें नजारा
इस वीडियो को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर किसी की भी सांसें अटक जाए। एक्स पर इस वीडियो को desikishu नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, यूजर्स ऑपरेटर की हिम्मत और उसकी मानवीय सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मशीन तो सिर्फ एक जरिया थी, असली काम तो इस युवक के बड़े दिल ने किया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आज के दौर में बेज़ुबान के लिए ऐसा जोखिम उठाना काबिले तारीफ है। इस हीरो को सलाम। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
