वायरल न्यूज़

इंसान है या नींबू का पेड़...बीच सड़क शख्स का हैरतअंगेज स्टंट, वायरल वीडियो देख चकराया लोगों का दिमाग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक तमिलनाडु का अनोखा और हैरतअंगेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पारंपरिक वेशभूषा धारण किए हुए दिखाई दे रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उसने बाजुओं और शरीर पर दर्जनों नींबू टांगकर रखे हुए हैं।

Image

शख्स का अनोका अंदाज (तस्वीर साभार- @tamiltamil7126)

Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स का भक्ति और साधना का अनोखा रूप देखने को मिल रहा है। जिस तरह शख्स शरीर पर नींबू लगाकर हैरतअंगेज स्टंट (Stunt Video) कर रहा था, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति पारंपरिक परिधान पहने सड़क किनारे खड़ा नजर आ रहा है। उसके गले में पीले और हरे फूलों की भारी माला है, माथे पर पारंपरिक विभूति और चंदन लगा है। लेकिन, लोगों का जो ध्यान सबसे ज्यादा खींच रहा है, वो है उसकी बॉडी पर टंगे दर्जनों नींबू। व्यक्ति ने अपने दोनों बाजुओं और सीने की त्वचा में नींबू पिरो रखे हैं। इसके बावजूद, शख्स के चेहरे पर कोई दर्द नहीं, बल्कि एक स्थिर मुस्कान और भक्ति का भाव देखा जा सकता है। वह हाथ में एक पूजा की थाली लिए भक्ति संगीत का आनंद ले रहा है। इतना ही नहीं चोटी से नींबू को रस्सी में बांधकर अनोखे अंदाज में घुमा भी रहा है। जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसी भी आ रही है। देखें वीडियो...

    शख्स का अनोखा अंदाज

    सोशल मीडिया पर आते ही यह वीडियो धमाल मचाने लगा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'tamiltamil7126' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस पर वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह विश्वास और भक्ति का चरम स्तर है, बिना किसी दर्द के चेहरे पर मुस्कान देखना अद्भुत है। एक अन्य यूजर लिखा कि यह हमारी प्राचीन संस्कृतियों का एक बहुत ही कठिन और अनोखा रूप है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article