वायरल न्यूज़

VIDEO: हिमाचल में दिल्ली के लड़कों का 'एडवेंचर' बना 'आफत'! नदी के उफान में घिरे 4 सैलानी, ऐसे हुआ मिरेकल रेस्क्यू

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित पार्वती घाटी घूमने आए दिल्ली के चार पर्यटकों के लिए नदी में उतरकर मस्ती करना जानलेवा साबित हो गया। अचानक पार्वती नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ने से चारों युवक नदी के बीच पत्थरों पर फंस गए। हालाकि, समय रहते उसका रेस्क्यू कर लिया गया।

Image

पर्यटकों के लिए नदी में उतरकर मस्ती करना पड़ा भारी

Viral Video: पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में घूमने का लुत्फ उठाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन मानसून और खराब मौसम के दौरान थोड़ी सी भी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। ऐसा ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू जिले से सामने आया है, जहां दिल्ली से पार्वती घाटी घूमने आए चार सैलानियों की जान अचानक खतरे में पड़ गई। हालांकि, समय रहते सभी का रेस्क्यू कर लिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस नजारे को देखकर काफी हैरान भी हैं।

    जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से आए चार युवक पार्वती नदी के किनारे घूम रहे थे। सुहावने मौसम के बीच चारों युवक फोटो खिंचवाने और मस्ती करने के इरादे से नदी के मुहाने पर उतर गए। इसी दौरान अचानक ऊपरी इलाकों में हुई बारिश या पानी छोड़े जाने के कारण पार्वती नदी का जलस्तर और बहाव बेकाबू हो गया। देखते ही देखते चारों तरफ तेज धाराएं बहने लगीं और चारों युवक नदी के बीचों-बीच स्थित पत्थरों पर ही असहाय होकर फंस गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी का बहाव कितना प्रचंड है। युवक पानी के बीच बने एक छोटे से हिस्से पर घबराए हुए खड़े हैं, जबकि तट पर मौजूद स्थानीय लोग और पुलिस टीम उन्हें सांत्वना दे रही है। उफनती नदी की गर्जना और तेज धारा के बीच जिंदगी और मौत की जंग साफ देखी जा सकती है। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और आपदा राहत दल को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों और स्थानीय बचाव दल ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उफनती धारा के बीच फंसे युवकों तक रस्सी पहुंचाई गई। इसके बाद कड़ी मशक्कत और सूझबूझ से एक-एक कर चारों युवकों को सुरक्षित किनारे तक खींच लिया गया। देखें वीडियो...

    दिल दहलाने वाला नजारा

    राहत की बात यह रही कि समय रहते रेस्क्यू होने के कारण इस हादसे में किसी भी युवक को चोट नहीं आई और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं, इस घटना के बाद कुल्लू प्रशासन और पुलिस ने सैलानियों व स्थानीय निवासियों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने अपील की है कि पहाड़ी नदियों से दूरी बनाएं, क्योंकि, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम पलक झपकते बदल जाता है और नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। वहीं, उफनती नदियों या ढलानों पर फोटो-वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article