वायरल न्यूज़

सनी लियोनी के 'बेबी डॉल' गाने पर डांस कर रही थीं लड़कियां, गार्ड अंकल ने बीच में कूदकर लूट ली सारी महफिल

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ Gen Z लड़कियां रील बना रही थीं, लेकिन तभी वहां मौजूद एक सिक्योरिटी अंकल ने ऐसा डांस किया कि पूरा माहौल ही बदल गया।

Image

लड़कियों के साथ डांस करते सिक्योरिटी गार्ड अंकल (Instagram/@relatableaf.inm)

बॉलीवुड गानों पर डांस करते रील बनाने वालों के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें रील बना रही कुछ लड़कियों के ग्रुप में डांस कर एक सिक्योरिटी गार्ड ने तहलका मचा दिया। वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।

रील बना रही थीं लड़कियां, अंकल ने एन्ट्री मार बदल डाला माहौल

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी लियोनी के फेमस गाना 'बेबी डॉल' पर कुछ लड़कियां म्यूजिक पर डांस करते हुए रील बना रही थीं। सभी लड़कियां अपने ट्रेंडी डांस मूव्स के साथ वीडियो को परफेक्ट बनाने की कोशिश कर रही थीं। मगर इसी बीच एक सिक्योरिटी गार्ड अंकल की एन्ट्री होती है और वे आते ही लड़कियों के बीच बिल्कुल जॉली अंदाज में डांस करने लगते हैं।

अंकल ने लूट ली सारी लाइमलाइट

अंकल को आप इस पूरे रील में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन के तौर पर देख सकते हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उन्हें डांस का अच्छा अनुभव हो। लड़कियों के लिए बने इस गाने पर भी उनके सभी स्टेप्स बिल्कुल परफेक्ट और म्यूजिक के साथ तालमेल बिठाते नजर आ रहे हैं। उनके इस शानदार डांस का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और अंकल के डांस की तारीफ भी कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि खुश रहने के लिए उम्र मायने नहीं रखती।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article