वायरल न्यूज़

पहली बार पिता बना शख्स, बच्चे को गोद में लेते ही कांप गए हाथ, इस इमोशनल Video को मिले करोड़ों व्यूज

सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर देने वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल में कुछ ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसने लाखों लोगों के दिलों को छू लिया। वीडियो को देख लोग काफी इमोशनल हो गए।

Image

पिता बनने की खुशी में शख्स के कांपने लगे हाथ (Instagram/@nowfal._.kollam)

पिता बनने की खुशी कैसी होती है, वह आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखने को मिल सकती है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहली बार पिता बने एक शख्स की गोद में जब उसका नवजात बच्चा आता है तो उसके हाथ कांपने लगते हैं। वह घबरा सा जाता है, उसे लगता है कि पता नहीं वह इस नाजुक सी जान को संभाल पाएगा या नहीं।

कांपते हाथों के साथ पिता ने अपने बच्चे को गोद में लिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि वीडियो में दिखाया गया है कि नर्स बड़े प्यार और सावधानी से नवजात शिशु को पिता के हाथों में सौंप रही हैं। पिता पहले तो थोड़े घबराए हुए नजर आ रहा है। फिर वह अपने हल्के-हल्के कांपते हुए हाथों से वह उस बच्चे को अपनी गोद में ले रहा है। पिता के चेहरे पर भावुक एक्प्रेशन को साफ देखा जा सकता है। जैसे ही नवजात बच्चे को को पिता अपनी गोद में लेता है, उसके चेहरे का भाव देख हर कोई भावुक हो गया।

ये भी पढ़ें:

वीडियो को मिले करोड़ों व्यूज

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगभग हर एक प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। हमने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट @nowfal._.kollam नाम के अकाउंट से लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही लाखों-करोड़ों व्यूज पा गई। वीडियो पिता बनने की भावना को साफ दिखा रही है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई नए नवेले बने पिता ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखा, "पहली बार बच्चे को गोद लेते वक्त मेरे भी हाथ कांपे थे।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "नर्स ने सिर्फ बच्चे को ही नहीं, बल्कि एक पिता की जिम्मेदारी को भी सौंपा है। कैसे ना हाथ कांपते। अच्छे-अच्छे मजबूत लोगों के हाथ कांप जाते हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article