वायरल न्यूज़

Viral Video: बुजुर्ग ने जैसे ही बजाई सारंगी, धुन सुनते ही ठुमके लगाने लगी मासूम बच्ची, नजारे ने सबका दिल जीत लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची ने सारंगी की धुन पर ऐसा डांस किया, जिसे देखकर लोगों का दिन बन गया।

Image

बच्ची ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार-@sandhaya284)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों-लाखों वीडियो शेयर होते हैं। कई वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबका दिल जीत लिया है। क्योंकि, मासूम बच्ची ने जिस तरह सारंगी की धुन पर ठुमके लगाए, उसे लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    आप सब रोजाना कई तरह के नजारे देखते होंगे। कुछ नजारे काफी खूबसूरत होते हैं और उन्हें बार-बार देखने का भी मन करता है। इनमें इंसान, जानवर, नदी-तालाब, पेड़-पौधे, पहाड़ हर के नजारे शामिल होते हैं। इतना ही नहीं कुछ पल ऐसे होते हैं, जो दिल जीतने वाले होते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई मामले आपको देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं सड़क किनारे पेड़ के नीचे एक बुजुर्ग सारंगी बजा रहा है। सारंगी की धुन सुनते ही बच्ची खुद को रोक नहीं पाती है और ठुमके लगाने लगती है। जिस अंदाज में वो ठुमके लगाती है, उसने सबका दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sandhaya284' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब डेढ़ लाख लोग इस वीडिय को देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि नजारे ने दिल जीत लिया। कुछ का कहना है कि वीडियो को देखकर दिन बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article