वायरल न्यूज़

CCTV में कैद हुआ डॉग का कारनामा! खुद दरवाजा खोलकर लिया पार्सल, फिर डिलीवरी बॉय को दिखाया 'अंगूठा'

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक जर्मन शेफर्ड डॉग का बेहद हैरान करने वाला और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जब घर के बाहर डिलीवरी बॉय कूरियर देने आया, तो घर में कोई इंसान मौजूद नहीं था। लेकिन, इस समझदार डॉगी ने जिस चालाकी से दरवाजा खोलकर पार्सल खुद रिसीव किया और डिलीवरी बॉय के जाने का इंतजार किया, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया है।

Image

कई कहते हैं स्मार्ट डॉग (तस्वीर साभार- @lifewithnormi)

Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में जानवरों, खासकर कुत्तों (Dog Video) की वफादारी और समझदारी के ढेरों किस्से वायरल होते रहते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ नजारे दिल को छू लेने वाले होते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी किसी डॉग को खुद कूरियर या पार्सल डिलीवरी रिसीव करते देखा है? अगर नहीं, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह ताजा वीडियो आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा। कई लोगों को तो इस नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

    वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता घर के हॉल में आराम से सो रहा होता है। तभी अचानक मुख्य दरवाजे पर घंटी बजती है और बाहर से 'डिलीवरी-डिलीवरी' की आवाज आती है। जैसे ही डॉगी डिलीवरी बॉय की आवाज सुनता है, वह तुरंत उठ खड़ा होता है और दरवाजे की तरफ दौड़ पड़ता है। मजेदार बात यह है कि घर में उस वक्त कोई इंसान नहीं था, लेकिन डॉगी ने बिना घबराए बहुत ही समझदारी से अपने पंजों से दरवाजा खोला और बाहर खड़े डिलीवरी बॉय से पार्सल रिसीव कर लिया। वीडियो में सबसे मजेदार मोड़ तब आता है जब डॉगी पार्सल तो ले लेता है, लेकिन उसे तुरंत उठाकर अंदर नहीं लाता। वह दरवाजे के पास खड़े होकर बड़े ध्यान से नजर रखता है और डिलीवरी बॉय के वहां से चले जाने का इंतजार करता है। जैसे ही डिलीवरी मैन वहां से रवाना होता है, यह 'स्मार्ट सिक्योरिटी गार्ड' मुंह में पार्सल दबाता है और बड़े शान से उसे लिविंग रूम में सोफे के पास लाकर रख देता है। देखें वीडियो...

    कुत्ते का अनोखा अंदाज

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में अनोखा डॉग है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को lifewithnormi नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को 1.2 मिलियन से ज्यादा लोग अब तक लाइक कर चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे तो कूरियर कंपनी में जॉब दे देनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पैकेज पूरी तरह से सुरक्षित है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article