Viral Video: समुद्र तट या यात्रा के दौरान अक्सर लोग खूबसूरत शंख और सीप इकट्ठा करना पसंद करते हैं। लेकिन कभी-कभी इन बेजान दिखने वाली चीजों के अंदर ऐसा रहस्य छिपा होता है जो आपको हैरान कर सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प और डरावना वीडियो (Shocking Video) वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं। इतना ही नहीं कई लोगों को तो इस नजारे पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ई-रिक्शा में यात्रा कर रहे कुछ लोग हाथ में एक बड़ा सा शंख पकड़े हुए हैं। शुरुआत में शंख के अंदर एक गहरा बैंगनी और ग्रे रंग का कड़ा जीव दिखाई देता है। लोग इसे आम 'घोंघा' समझकर अपने हाथों पर रखकर कौतूहल से देखने लगते हैं। लेकिन, जैसे ही महिला शंख को अपने हाथ पर घुमाती है, वह जीव धीरे-धीरे बाहर की तरफ सरकने लगता है। कुछ ही सेकंड में उसके मजबूत पंजे और टांगें बाहर आ जाती हैं और समझ आता है कि वह कोई घोंघा नहीं बल्कि एक हर्मिट क्रैब यानी केकड़ा है, जिसने शंख के ढांचे को अपना घर बना रखा था। इस नजारे को देखकर लोगों के पसीने छूट गए। देखें वीडियो...
शंख में छिपा था खतरनाक जीव
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी घबरा गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में खतरनाक मामला हो सकता था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को talukdar_pampa नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इस दृश्य को अनोखा और रोचक बताया, तो वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने इस लापरवाही पर चिंता जताई और चेतावनी दी। हर्मिट क्रैब भले ही आक्रामक न हों, लेकिन अगर वे डरे हुए महसूस करते हैं तो अपने मजबूत पंजों से हाथ को जोर से दबा सकते हैं या काट सकते हैं। वहीं, विशेषज्ञों और लोगों का कहना है कि समुद्र तट पर मिले शंख या सीपों को बिना जांचे हाथ में नहीं उठाना चाहिए। कई बार शंखों के अंदर अत्यधिक जहरीले 'कोन स्नेल' जैसे जीव भी हो सकते हैं, जिनका एक डंक बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राया है जरूर बताएं।
