वायरल न्यूज़

Viral Video: टाटा, गुडबाय...ढलान पर साइकिल चला रही थी लड़की, मोड़ आते ही हुआ अनोखा खेल

Viral Video: पहाड़ी और घुमावदार सड़क पर साइकिल से नीचे उतरती एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पीछे से मशहूर मीम डायलॉग "खत्म, टाटा, बाय-बाय, गया" का ऑडियो चल रहा है। लड़की जैसे ही ढलान वाले मोड़ पर संतुलन खोती है और गिरती है, मीम का टाइमिंग सटीक बैठता है। हालांकि, हादसे में लड़की को कोई गंभीर चोट नहीं लगती और वह हंसते हुए उठ जाती है।

Image

लड़की के साथ हुआ खेल (तस्वीर साभार- @vijeshwari.6280)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। खासकर अगर किसी फनी इंसीडेंट के साथ कोई पॉपुलर मीम ऑडियो फिट बैठ जाए, तो लोग उस पर प्रतिक्रिया दिए बिना नहीं रह पाते। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो (Funny Video) इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें ढलान वाले रास्ते पर साइकिल चला रही एक लड़की का तालमेल ऐसा बिगड़ा कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की घुमावदार और ढलान वाली सड़क पर तेजी से साइकिल चला रही है। उसके पीछे उसकी एक दोस्त भी भागती हुई आ रही है। शुरुआत में सब कुछ ठीक दिखता है और लड़की मजे से ढलान पर साइकिल दौड़ाती है। लेकिन, असली ड्रामा तब शुरू होता है जब सड़क पर एक तीखा मोड़ आता है। जैसे ही लड़की मोड़ पर पहुंचती है, वह साइकिल का संतुलन खो बैठती है और सड़क किनारे बने बैरियर के पास जा गिरती है। सबसे मजेदार बात यह है कि वीडियो के बैकग्राउंड में वायरल मीम ऑडियो—"खत्म, बाय-बाय, टाटा, गुडबाय, गया..." चल रहा होता है। जैसे ही लड़की गिरती है, मीम का डायलॉग ठीक उसी सेकंड पर बजता है, जिससे यह सीन बेहद मजाकिया बन जाता है। देखें वीडियो...

पहाड़ी रास्ते पर स्टंट पड़ा भारी

हालांकि साइकिल से गिरने के तुरंत बाद उसकी दोस्त भागकर उसकी मदद के लिए वहां पहुंचती है और साइकिल को सीधा करती है। गनीमत यह रही कि लड़की को कोई गंभीर चोट नहीं आई। गिरने के बाद जब वह जमीन से उठती है, तो दुखी होने के बजाय खुद भी अपनी इस नाकाम कोशिश पर हंसने लगती है। इंटरनेट पर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। लोग कमेंट सेक्शन में मीम टाइमिंग और लड़की के एक्सप्रेशंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article