वायरल न्यूज़

VIDEO: लिखावट है या प्रिंटेड फॉन्ट...KG की बच्ची की हैंडराइटिंग ने सबको चौंकाया, मोतियों जैसे सुंदर अक्षर देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केजी क्लास की एक मासूम बच्ची अपनी कॉपी में बेहद खूबसूरत कर्सिव हैंडराइटिंग में महीनों के नाम लिखती दिख रही है। बच्ची की लिखावट इतनी साफ और मोतियों जैसी सुंदर है कि देखने वाले दंग रह गए हैं।

Image

लिखावट ने सबको चौंकाया (तस्वीर साभार- @magic.mahira)

Viral Video: छोटे बच्चों की मासूमियत और उनकी प्रतिभा अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लेती है। इन दिनों एक बेहद प्यारा और हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये तो हम सब जानते हैं बच्चों की लिखाई अक्सर अपने आप में एक अलग ही कहानी होती है। कभी अक्षर इतने सुंदर होते हैं कि कॉपी देखकर शिक्षक भी खुश हो जाएं, तो कभी लिखावट ( Handwriting Video) ऐसी होती है कि पढ़ने वाला माथा पकड़ ले। इस वीडियो में केजी क्लास में पढ़ने वाली एक छोटी सी बच्ची की हैंडराइटिंग देखकर हर कोई दंग रह गया है। आलम ये है कि लोग उसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

    वीडियो में एक बच्चा अपनी कॉपी पर बड़े ध्यान से लिखता दिखाई दे रहा है। हाथ में पेंसिल और नजरें कॉपी पर टिकी हैं, लेकिन असली मजा उसकी लिखावट में है। बच्चे की हैंडराइटिंग देखकर ऐसा लगता है मानो वह कोई ऐसा गुप्त संदेश लिख रहा हो, जिसे समझने के लिए किसी खास कोड की जरूरत पड़ेगी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची पेंसिल से अपनी नोटबुक में साल के महीनों के नाम (जैसे January, February... December) लिख रही है। बच्ची जिस खूबसूरती और सफाई के साथ कर्सिव राइटिंग में अक्षर गढ़ रही है, वह किसी कंप्यूटर फॉन्ट जैसा प्रतीत होता है। वीडियो के ऊपर लिखा हुआ टेक्स्ट "When KG handwriting surprise you" इस बात को पूरी तरह साबित करता है कि इतनी कम उम्र में इतनी सटीक और सुंदर हैंडराइटिंग हर किसी को हैरान करने के लिए काफी है। देखें वीडियो...

    बच्ची की लिखावट ने जीता दिल

    वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, वह तेजी से वायरल होने लगा। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और लिखावट की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि प्रिंटिंग प्रेस जैसा काम। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि बच्ची की लिखावट देखकर ऐसा लगता है जैसे पन्नों पर प्रिंटिंग हुई हो। कई यूजर्स का मानना है कि इतनी छोटी उम्र में ऐसी राइटिंग स्किल विकसित करने के पीछे माता-पिता और शिक्षकों का मार्गदर्शन और बच्ची की अपनी मेहनत है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article