रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर 27 अक्टूबर 2026 से आवेदन जारी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। (Image: AI Generated/Newsroom Verified)
इस बीच अधिकतर युवाओं का सवाल है कि रेलवे में स्टेशन मास्टर कैसे बनते हैं। यहां आप स्टेप बाय स्टेप सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
सबसे पहले बता दें कि रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल होनी चाहिए।
इसके अलावा एज रिलेक्सेशन नियमों के अनुसार यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
नई परीक्षा प्रणाली के तहत स्टेशन मास्टर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। यहां कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफल होने वाले उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT/साइको टेस्ट) के लिए पात्र माने जाएंगे।
यहां फाइनल मेरिट लिस्ट सीबीटी के 70% मार्क्स और सीबीएटी के 30 प्रतिशत मार्क्स के आधार पर तैयार की जाएगी। यहां जिन अभ्यर्थियों का नाम आता है वो डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र माने जाएंगे।
रेलवे स्टेशन मास्टर परीक्षा के एग्जाम पैटर्न में बेसिक साइंस एवं गणित से 30 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। डेटा एनालिसिस एवं इंटरप्रिटेशन (DI) सेक्शन के लिए भी 30 अंक निर्धारित हैं। इसके अलावा, लॉजिकल रीजनिंग से 20 प्रश्न और मेंटल रीजनिंग से भी 20 प्रश्न पूछे जाते हैं।