देश

UP MLC Election Results: 'ये पढ़े-लिखे लोगों का वोट है...', PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में BJP को लगा दोहरा झटका तो क्या बोल गए ओपी राजभर?

UP MLC Election Results: यूपी एमएलसी चुनाव में वाराणसी की दोनों सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। सपा के लाल बिहारी यादव और आशुतोष सिन्हा ने जीत दर्ज की। इस बीच ओपी राजभर के ‘पढ़े-लिखे लोगों को वोट है’ वाले बयान पर चर्चा तेज है। उन्होंने राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा।

Image

वाराणसी एमएलसी सीट पर बीजेपी की शिकस्त पर ओपी राजभर ने दी प्रतिक्रिया। PTI

Photo : PTI

UP MLC Election Results: देशभर में हुए विधान परिषद के चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है। गौरतलब है कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी को दोहरा झटका लगा है। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिष्ठित सीट पर भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है।

इस सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है। वहीं, वाराणसी खंड स्नातक सीट पर हुए एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने 50,529 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को हार का सामना करना पड़ा।

चर्चा में ओपी राजभर का बयान

वाराणसी में बीजेपी के इस प्रदर्शन पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वाराणसी में विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) की दोनों सीटों पर हार पर कहा कि पढ़े-लिखे लोगों को वोट है। आम जनता का वोट नहीं है। ओपी राजभर के इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

हालांकि, ओपी राजभर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक देश पर शासन किया और दलित, पिछड़ों और गरीबों का हक लूटा। अब कांग्रेस किसका हक लूटेगी।

हताश हो चुके हैं विपक्षी नेता: ओपी राजभर

वहीं, 1 नवंबर की इंडी ब्लॉक रैली के लिए राहुल गांधी की वीडियो अपील पर, राज्य मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "असल में कोई परेशान नहीं है, शायद राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे को छोड़कर। विपक्ष के नेता परेशान हैं, और उनकी निराशा और हताशा साफ दिख रही है। उन्होंने अलग-अलग राज्यों के लिए खास टारगेट तय किए थे, लेकिन वे टारगेट पूरे नहीं हो रहे हैं; इसीलिए वे अब अपील कर रहे हैं।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!