वायरल न्यूज़

Viral Video: प्यार की कोई सरहद नहीं! पति की लंबी उम्र के लिए ऑस्ट्रेलिया से भारत आई विदेशी महिला, रखा चौथा करवा चौथ

Viral Video: ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली सरयू नाम की महिला ने पति की लंबी उम्र के लिए भारत आकर अपना चौथा करवा चौथ मना रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें भारतीय त्योहार बेहद पसंद हैं और वह जिंदगीभर यह व्रत रखती रहेंगी।

Image

विदेशी महिला का करवा चौथ प्रेम

Viral Video: करवा चौथ (karwa chauth) का पावन पर्व सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अब पूरी दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना रहा है। इस भारतीय संस्कृति और अटूट प्यार के पर्व की गूंज अब विदेशों तक सुनाई देने लगी है। करवा चौथ को लेकर सोशल मीडिया पर भी एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया से आई एक विदेशी महिला ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपने बेइंतहा प्यार को बयां किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में सरयू नाम की इस महिला ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया से खासतौर पर भारत सिर्फ करवा चौथ मनाने आई हैं। यह उनका कोई पहला या दूसरा व्रत नहीं है, बल्कि वह अपना चौथा करवा चौथ बेहद उत्साह के साथ मना रही हैं। सरयू ने बताया कि उनकी मां का जन्मदिन भी कुछ दिन पहले ही था, जिसके लिए वह भारत आई थीं और इस मौके को उन्होंने अपने सुहाग के पर्व के साथ जोड़ लिया। जब सरयू से पूछा गया कि वह इस व्रत के जरिए क्या कामना करती हैं, तो उन्होंने बहुत ही प्यारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है और मुझे इसे करना बहुत पसंद है। मैं अपनी जिंदगी के आखिरी सांस तक यह व्रत हमेशा करती रहूंगी। हालांकि मेरे पति अभी ऑस्ट्रेलिया में ही अपने काम में व्यस्त हैं, लेकिन मैं यहां अपनी मां के साथ इस त्योहार का पूरा आनंद ले रही हूं। चंडीगढ़ में क्लब जाना, मंदिर में पूजा करना और फिर चांद के दीदार के बाद अपना उपवास तोड़ना, यह सब मुझे बेहद पसंद है। उनकी हथेलियों पर सजी मेहंदी में उनके पति 'मोहित' का नाम भी लिखा हुआ है। देखें वीडियो...

विदेशी महिला की तारीफ

इस विदेशी महिला की बातें सुनकर आपको भी जरूर गर्व हो रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं लोग इस विदेशी महिला की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। यह वीडियो इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है कि कैसे भारतीय परंपराएं और सनातन संस्कृति आज पूरी दुनिया के लोगों को आपस में जोड़ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग सरयू के इस जज्बे और पति के प्रति उनके समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article