वायरल न्यूज़

न बस, न साइकिल...घोड़े पर सवार होकर स्कूल जाते हैं ये बच्चे, वायरल वीडियो ने जीता इंटरनेट का दिल

Viral Video: इंटरनेट पर स्कूल जाते बच्चों का एक मनमोहक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूली छात्र बस या ऑटो के बजाय घोड़ों की सवारी करते हुए स्कूल जाते दिख रहे हैं। पीठ पर बस्ता, चेहरे पर बेफिक्र मुस्कान और पहाड़ी रास्तों पर घोड़ों की दौड़ लगाते इन बच्चों का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

Image

घोड़े से स्कूल जा रहे थे बच्चे (तस्वीर साभार- @KUNDAN00PATEL)

Viral Video: आजकल के दौर में जहां बच्चे स्कूल जाने के लिए स्कूल बस, वैन या पैरेंट्स की गाड़ियों का सहारा लेते हैं, वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है जो आपको सीधे प्रकृति और सादगी के करीब ले जाएगा। इस वीडियो में स्कूली बच्चे किसी आधुनिक वाहन पर नहीं, बल्कि घोड़ों पर सवार होकर बेहद खुशी से स्कूल जाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग न सिर्फ अचंभित हैं, बल्कि इन बच्चों के जज्बे और सादगी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खूबसूरत, हरी-भरी पहाड़ी सड़क पर कुछ बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए हैं। उनकी पीठ पर स्कूल बैग टंगे हैं। जहां एक तरफ एक बच्चा साइकिल से जा रहा है, वहीं उसके साथ दो बच्चे काले घोड़ों की लगाम थामे बेहद सधे हुए अंदाज में सवारी कर रहे हैं। बच्चों के चेहरे की खुशी और आत्मविश्वास यह साफ बयां कर रहा है कि यह उनके लिए किसी लग्जरी राइड से कम नहीं है। पीछे पहाड़ियां, साफ-सुथरी सड़क और प्रकृति के बीच घोड़ों की टापों की आवाज, यह पूरा दृश्य किसी फिल्म के सीन जैसा जीवंत प्रतीत होता है। आज के समय में जब डिजिटल लाइफ और गैजेट्स ने बच्चों के बचपन को सीमित कर दिया है, ऐसे में यह वीडियो 'शुद्ध और बेफिक्र बचपन' की एक खूबसूरत तस्वीर पेश करता है। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    ये तो हम सब जानते हैं दुर्गम या पहाड़ी इलाकों में जहां परिवहन के साधन सीमित होते हैं, वहां बच्चे पढ़ाई के प्रति अपना लगन बनाए रखने के लिए ऐसे अनोखे रास्ते खोज लेते हैं। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि यही असली बचपन है।

    एक अन्य यूजर ने लिखा कि आज के बच्चों के पास हर सुविधा है, फिर भी वे उदास रहते हैं। लेकिन इन बच्चों की खुशी देखकर दिल खुश हो गया।तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article