Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ
रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। अगर आपके पास जियो का सिम कार्ड है तो हम आपको आज कंपनी का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ड प्लान बताने जा रहे हैं।
Authored by: Gaurav TiwariUpdated Oct 29 2026, 13:24 IST
Image Credit : Jio/Digit01 / 08
Jio के पास देशभर में 52 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी समय समय पर नए नए प्लान्स लाती रहती है। अब जियो ने अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव कर दिया है।
Image Credit : Jio/Digit02 / 08
जहां कंपनी पहले मोबाइल यूजर्स को शॉर्ट टर्म वाले प्लान्स अधिक ऑफर कर रही थी वहीं अब जियो ने लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है।
Image Credit : Jio/Digit03 / 08
अब आपको जियो के पास 36 दिन, 56 दिन, 72 दिन, 84 दिन, 98 दिन, 336 दिन और 365 दिन तक चलने वाले कई सारे प्लान्स मौजूद हैं। आप अपने बजट के मुताबिक बिकप्लान चन सकते हैं।
Image Credit : Jio/Digit04 / 08
अगर आप कम कीमत वाला प्लान तलाश रहे हैं तो हम आपको जियो का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ दूसरे कई सारे ऑफर्स भी दिए जाते हैं।
Image Credit : Jio/Digit05 / 08
जियो के 84 दिन वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान की कीमत 889 रुपये है। इस प्लान में आपको 84 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है जिससे आप जितना मर्जी हो उतनी देर तक बातें करें।
Image Credit : Jio/Digit06 / 08
जियो के इस प्लान में मिलने वाले दूसरे ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको पूरी वैलिडिटी यानी 84 दिनों के लिए कुल 126GB डेटा मिलता है मतलब आप हर दिन 1.5GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
Image Credit : Jio/Digit07 / 08
इसमें मिलने वाले दूसरे ऑफर्स की बात करें तो सभी नेटवर्क के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको जियो हॉटस्टार का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Image Credit : Jio/Digit08 / 08
इसके साथ ही जियो अपने ग्राहकों को इस प्लान के साथ आपको 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है जिससे आप अपने पर्सनल और प्रोफेशनल काम के लिए एआई टूल की मदद ले पाएंगे।