अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपको रोजाना कई मजेदार वीडियोज देखने को मिल जाते होंगे। कई बार फनी तो कई बार खतरनाक वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कई वीडियोज ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हम हंसते हंसते लोट पोट हो जाते हैं तो कई वीडियोज ऐसे होते हैं जिन्हें देख हम अपना सिर पकड़ लेते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग अपना सिर पकड़कर बैठ गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली मेट्रो का है। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई नियम बना रखे हैं। मेट्रो में खाना-पीना, फर्श और आरक्षित सीटों पर बैठना वर्जित होता है। लेकिन मेट्रो इन दिनों कुछ रील्स क्रिएटर के लिए सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटोरने का साधन बन चुका है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर अक्सर दिल्ली मेट्रो से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें लोग मेट्रो में रील बनाते नज़र आते रहते हैं।
इसी कड़ी में हाल ही में दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की मेट्रो में डांस करती दिख रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़की मेट्रो में सफर करती रहती है और अचनाक से एक लड़की मेट्रो में डांस करने लगती है जबकि दूसरी लड़की उसका वीडियो बनाती दिख रही है।
इस वीडियो को @MajDPSingh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है जबकि इस वीडियो पर सैकड़ो लाइक्स आ चुके हैं।
