वायरल न्यूज़

Viral Video: टैटू बनवाकर मौज में घर पहुंची लड़की, कैमरे के सामने मां ने उतारा ऐसा भूत, देखकर उछल गए लोग

Viral Video: एक लड़की टैटू बनवाकर कूल बनते हुए घर पहुंच थी। लेकिन, मां कैमरे के साथ उसे ऐसा थप्पड़ मारा कि उसका सारा भूत उतर गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

टैटू बनवाना पड़ गया भारी (तस्वीर साभार- @Warlock_Aditya)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) लोगों के बीच घूमते रहते हैं। इनमें कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो लोगों का दिन बना देते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर यूजर्स को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, एक लड़की टैटू बनवाकर घर पहुंची थी। लेकिन, घर पहुंचते ही मां ने किया ऐसा हाला कि उसका सारा भूत उतर गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

कई बार लोग अपनी मर्जी से काम करके काफी कूल बनते हैं। इतना ही नहीं घर के अंदर राजा बनने की भी कोशिश करते हैं। लेकिन, बाद में घरवाले कुछ ऐसा कर देते हैं कि सारा भूत उतर जाता है। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के कई नजारे देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की टैटू बनवाकर काफी कूल अंदाज में घर पहुंचती है। लड़की की मां और नानी साथ में बैठी हैं। नानी से लड़की से पानी के लिए पूछती है। लेकिन, मां की नजर टैटू पर पड़ जाती है और वह भड़क जाती है। इतना ही नहीं कैमरे के सामने ही मां लड़की को जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। फिर क्या होता है खुद इस वीडियो में देख लें...

टैटू बनवाना पड़ गया भारी

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि मां ने तो टैटू का सारा भूत उतार दिया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को @Warlock_Aditya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किए हैं। वहीं, कुछ लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि पापा की परी का सारा भूत उतर गया। कुछ का कहना है कि और बनवाओ टैटू। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article